सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Rate on 25 Aug: गिर गया सोने का भाव, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गई कीमतें

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Tue, 25 Aug 2020 04:50 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 07:52 AM (IST)

Gold Rate on 25 Aug सोने के भाव में मंगलवार को 557 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। PC Pixabay

Gold Rate on 25 Aug: गिर गया सोने का भाव, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गई कीमतें
Gold Rate on 25 Aug: गिर गया सोने का भाव, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गई कीमतें

नई दिल्ली, पीटीआइ। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के हाजिर भाव में मंगलवार को 557 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, इस गिरावट से दिल्ली में सोने की कीमत 52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोमवार को घरेलु सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 52,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी में मंगलवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी के हाजिर भाव में मंगलवाार को 1,606 रुपये प्रति किलोग्राम की जोरदार गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 66,736 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोमवार को चांदी 68,342 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें: सैटेलाइट से किसानों की जमीन की मिट्टी, सिंचाई व फसल के आंकड़े जुटाएगा बैंक, आसानी से मिलेगा लोन

भारतीय रुपये की बात करें, तो यूएस डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को अपनी शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद 74.33 के स्तर पर स्थिर ही बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में कोई अधिक बदलाव ना आने के कारण रुपये में अधिक परिवर्तन देखने को नहीं मिला।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 1,930 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी 26.45 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेंड करती दिखी।

यह भी पढ़ें: LIC OF INDIA ने लॉन्च किया जीवन अक्षय-7 एन्युटी प्लान, जानिए क्या है खासियत

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, 'वैश्विक स्तर पर सोना डॉलर के कमजोर होने और एशिया व यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बढ़ने की चिंताओं के चलते लगभग स्थिर रहा। हालांकि, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता के फिर से शुरू होने के संकेतों पर सकारात्मक भावनाओं ने कीमतों में तेजी को सीमित रखा।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।