Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Rate on 17 July: सोने-चांदी के हाजिर भाव में आई अच्छी-खासी गिरावट, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

    By Pawan JayaswalEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jul 2020 05:50 PM (IST)

    Gold Rate on 17 July HDFC सिक्युरिटीज के अनुसार भारतीय रुपये में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है।

    Gold Rate on 17 July: सोने-चांदी के हाजिर भाव में आई अच्छी-खासी गिरावट, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

    नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के हाजिर भाव में 271 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 49,729 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, भारतीय रुपये में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में गुरुवार को सोना 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढे़ं: PM Fasal Bima Yojana किसान आखिरी तारीख से पहले इस योजना में कराएं नामांकन, संकट काल में आएगी काम

    सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की हाजिर कीमत में 512 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई है। भाव में इस गिरावट से चांदी की कीमत 53,382 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में गुरुवार को चांदी का भाव 53,894 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

    एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, शुक्रवार को भारतीय रुपया एक डॉलर के मुकाबले 16 पैसे की बढ़त के साथ 75.02 पर बंद हुआ है। घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त और अमेरिकन मुद्रा के कमजोर होने के चलते रुपया मजबूत हुआ है।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार शाम सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.48 फीसद या 8.60 डॉलर की बढ़त के साथ 1808.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.55 फीसद या 9.92 डॉलर की बढ़त के साथ 1807.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

    उधर चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर शुक्रवार शाम 0.16 फीसद या 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 19.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का हाजिर भाव इस समय 0.22 फीसद या 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 19.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।