सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Rate Today:अक्षय तृतीया पर लगभग 400 रुपये लुढ़का सोना, आज क्या है 24 कैरेट सोने का दाम?

Published: Wed, 30 Apr 2025 09:33 AM (IST)

Akshaya Tritiya 2025 आज देश भर अक्षय तृतीया उत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना ...और पढ़ें

Gold Rates Today: 400 रुपये के करीब लुढ़का सोने का दाम
Gold Rates Today: 400 रुपये के करीब लुढ़का सोने का दाम

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने के दाम में भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स यानी Multi commodity exchange के बेंचमार्क में सोने का भाव सुबह 9:23 बजे लगभग 400 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है।

अभी इसमें 24 कैरेट सोने का दाम 95,353 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं चांदी के दाम भी आज भारी गिरावट आई है।

Silver Price Today: 1000 रुपये से भी ज्यादा गिरा चांदी

सुबह 10:12 बजे 10 ग्राम चांदी का दाम 97,500 रुपये है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चांदी का भाव भी

अच्छा खासा गिरा है। एमसीएक्स पर सुबह 10:13 बजे चांदी के दाम में 1297 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Purity: 999 और 995 सोना क्या है ज्यादा शुद्ध?

जब भी आप सोना खरीदते हैं, तो आपको गोल्ड आइटम पर 999 और 995 लिखा हुआ दिखाई देता होगा। इनमें से ज्यादा बेहतर क्या है इसे समझने से पहले जानते हैं कि 999 और 995 क्या है।

999- 999 का अर्थ है कि आभूषण या गहने में 99.9 फीसदी सोना मिला हुआ है। वहीं बाकी मिश्रण अन्य धातुओं का है। ये एक तरह से सोने की शुद्धता को दर्शाता है।

995- ऐसे ही 995 का अर्थ हुआ कि उस वस्तु में 99.5 फीसदी सोने का मिश्रण मिला हुआ है।

इन दोनों में से 999 वाले सोने का ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें सोने का मिश्रण ज्यादा मौजूद है।

गहने बनाने के लिए कौन-सा सोना है बेहतर?

अगर आप सोने से बनाना आभूषण या गहने बनाना चाहते हैं, तो 22 कैरेट सबसे बेस्ट माना जाता है। क्योंकि 24 कैरेट सोने में लचीलापन ज्यादा होता है। यही कारण है कि इसके टूटने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए लोग ज्यादातर सोने का आभूषण या गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग करते हैं। 

22 कैरेट में कितना सोना होता है?

22 कैरेट में लगभग 91.67 फीसदी सोना मिला होता है। बाकी इसमें अन्य धातुओं का मिश्रण होता है। इसलिए ये कोई भी गहना या आभूषण बनाने के लिए सही है। अन्य धातुओं के मिश्रण से गहने और मजबूत बन जाते हैं।

इनमें अन्य धातु जैसे जस्ता, निकल इत्यादि का मिश्रण होता है।

कैरेट क्या है?

कैरेट के जरिए विक्रेता और ग्राहक दोनों ही सोने की शुद्धता का पता लगा सकते हैं। कैरेट जितना ज्यादा होगा, उसमें उतना ही ज्यादा सोने का मिश्रण मिला होगा। इसके अलावा आप हॉलमार्क के जरिए भी सोने की शुद्धता का अनुमान लगा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:-अक्षय तृतीया के मौके पर इस साल था सोना सबसे ज्यादा महंगा, क्या कहते हैं आंकड़े?