Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Rate: सोने की कीमतों में 7 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, 2679 रुपये हुआ सस्ता; यहां चेक करें ताजा रेट

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 08:09 PM (IST)

    सोने की कीमतों में नवंबर 2024 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोने के दामों में बड़ी गिरावट आई है। आइए जानते हैं कि Gold की ताजा कीमतें क्या हैं?

    Hero Image

    नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत से ही सोने के दामों में रिकॉर्डतोड़ तेजी देखी गई। सोने की कीमतें कई बार एक लाख रुपये के स्तर को पार गई फिर नीचे भी आई। आज यानी 24 जून 2025 को MCX पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है। सोने की कीमत एमसीएक्स पर इस समय 96731 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही हैं। इसमें 2679 रुपये की गिरावट आई है। खबर लिखे तक यह न्यूनतम 96422 रुपये के स्तर तक गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में स्थिरता थी। लेकिन अब इसके दामों में गिरावट देखी जा रही है। MCX पर सोने का भाव 2.91% गिरकर 96,500 पर पहुंचा, 25 नवंबर 2024 के बाद 1 दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। सोने में यह 7 महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी।

    IBJA के अनुसार क्या है गोल्ड का ताजा रेट

    वहीं, IBJA के अनुसार आज यानी 24 जून 2025 की शाम 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 97260 रुपये है। 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 94930 रुपये है। 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत  78780 रुपये है। 

    सोने की गिरती कीमतों पर क्या बोले एक्सपर्ट्स

    केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक, सोने के दाम में आई आज की गिरावट की पांच वजहे हैं। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध विराम की घोषणा, अमेरिका ने ईरान पर सैंक्शन में ढील देने के संकेत दिए, रेट कट को लेकर फेडरल रिजर्व का डोविश रुख, घरेलू बाजार में रुपए में आई उछाल और सोने में मुनाफावसूली प्रमुख हैं।

    LKP सिक्योरिटी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने सोने की दामों में आई गिरावट के बारे में कारण बताते हुए कहा कि ईरान और इजरायल के बीच हुए युद्धविराम का असर गोल्ड मार्केट पर पड़ा है। सोने में उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है। MCX पर इसकी तत्काल सीमा ₹96,000 और ₹98,000 के बीच देखी जा रही है। ₹96,000 से नीचे की निरंतर चाल आगे की गिरावट का संकेत दे सकती है, जबकि ₹98,000 से ऊपर की रिकवरी तेजी भी देखी जा रही है।

    जतिन त्रिवेदी ने बताया कि Comex गोल्ड में $25 की गिरावट और रुपये में 0.75% की मजबूती के दोहरे दबाव के कारण भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई। घरेलू सोना लगभग ₹2,000 गिरकर ₹97,350 के करीब कारोबार कर रहा है। ईरान और इजरायल के बीच संभावित युद्धविराम की खबरों के साथ-साथ अमेरिका की आधिकारिक घोषणाओं से भी गिरावट आई। भू-राजनीतिक तनाव कम होने के साथ ही सोने की सुरक्षित मांग कमजोर पड़ गई है।

    comedy show banner
    comedy show banner