Gold Price Today: सोने के दाम में आई गिरावट, इतना लुढ़का सोने का भाव; आगे कैसी रहेगी कीमत?
आज 26 मई के दिन सोने के दाम (Gold Price Today 26th May) में गिरावट आई है। बीते दिनों सोने का भाव लगातार बढ़ रहा था। हालांकि आज निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है। एमसीएक्स में सोने का भाव 361 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है। चलिए जानते हैं कि आगे सोने की कीमत कितनी रह सकती है और आज चांदी कितने किलो पहुंच गई है।

नई दिल्ली। 26 मई, सोमवार के दिन सोने के दाम (Gold Price Today) में हल्की गिरावट देेखी गई है। निवेशकों को आज थोड़ी बहुत राहत मिली है। बीते दिनों सोने की कीमत लगातार बढ़त दर्ज की जा रही थी। एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 10 ग्राम सोने के भाव में सुबह 10.09 बजे गिरावट दर्ज की गई है।
Gold Price Today: कितनी है आज सोने की कीमत?
आज 26 मई को सुबह 10.11 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 96,001 रुपये चल रही है। अब तक सोने के भाव ने 95,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 96,101 प्रति 10 ग्राम पहुंचकर अब तक का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Silver Price Today: चांदी के भाव में भी आई गिरावट
26 मई, सोमवार को सोने के दाम के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। एमसीएक्स सुबह 10.18 बजे चांदी का भाव 97,878 रुपये प्रति किलो चल रहा है। चांदी ने अब तक 97,877 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 98,300 प्रति किलो अब तक का हाई रिकॉर्ड है।
सोने का दाम कितना पहुंच सकता है?
सोने के दाम में आगे गिरावट आएगी या नहीं। इसे लेकर हमने एक्सपर्ट्स से बातचीत की है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा?
कमोडिटी एडवायजरी फर्म केडिया कमोडिटीज के निदेशक अजय केडिया कहते हैं, जितने फैक्टर्स अभी तक सोने की कीमतों को सपोर्ट कर रहे थे, वह एक-एक कर समाप्त हो रहे हैं। जैसे अमेरिका और चीन में ट्रेड डील हो गया है। रूस और यूक्रेन अगले हफ्ते डील के लिए मीटिंग करने वाले हैं। ईरान का संकट भी कम हो रहा है।
केडिया ने कहा कि मेरा मानना है कि सोने के उच्चतम स्तर से देखें तो 10-12% का करेक्शन आना चाहिए। जिसका मतलब है 88 हजार से 90 हजार के लेवल पर आ सकता है।
यह भी पढ़ें:-Gold Price Today: लगातार गिरावट के बाद फिर चढ़ा सोने का भाव, जानें क्या हुई कीमत?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।