सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price on 28 May: सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या चल रही हैं कीमतें

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Thu, 28 May 2020 10:34 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:09 AM (IST)

Gold Price on 28 May पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव गुरुवार सुबह 9 बजे 168 रुपये की ...और पढ़ें

Gold Price on 28 May: सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या चल रही हैं कीमतें
Gold Price on 28 May: सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या चल रही हैं कीमतें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सोने की वायदा कीमतों (Gold Futures Price) में गुरुवार को भी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव गुरुवार सुबह 9 बजे 168 रुपये की गिरावट के साथ 46,363 रुपये  प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर 127 रुपये की गिरावट के साथ 46,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर 102 रुपये की गिरावट के साथ 46,673 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें: मंदी के दौर में इस स्कीम से दोगुना होगा आपका पैसा, जानिए कैसे करती है काम

वायदा बाजार में सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदा भाव 107 रुपये की गिरावट के साथ 48,283 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें: SBI Bank FD से 2 फीसद से भी ज्यादा ब्याज दे रहा RBI का यह बॉन्ड, सिर्फ आज भर है निवेश का मौका

उधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुरुवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़त देखी गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.11 फीसद या 1.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1728.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, इस समय सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.40 फीसद या 6.89 डॉलर की बढ़त के साथ 1,716.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार सुबह सोने की तरह ही चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। गुरुवार सुबह चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.21 फीसद या 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 17.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर गुरुवार सुबह 0.30 फीसद या 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 17.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।