Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: सोने का दाम फिर एक बार फिसला, जानें अब कितनी हुई कीमत?

    Updated: Thu, 15 May 2025 11:43 AM (IST)

    Gold Price Today 15th May आज 15 मई को सोने का भाव एक बार फिर कम हुआ है। आज 15 मई के दिन सोने का दाम सुबह 11.20 बजे 1000 रुपये से ज्यादा फिसला है। इसके भाव में आज 1.15 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। चलिए इसके बारे में डिटेल में बात करते हैं।

    Hero Image
    सोने का दाम फिर हुई भारी गिरावट

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 15 मई यानी गुरुवार के दिन सोने का भाव काफी ज्यादा फिसला है। पिछले महीने अप्रैल में सोने का दाम 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। हालांकि बीते दिनों से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। दरअसल, अब तक जितने फैक्टर्स सोने की कीमतों को बढ़ा रहे थे, वह एक-एक कर समाप्त हो रहे हैं। इसीलिए सोने के दाम में गिरावट आ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: 15 मई को क्या है सोने का भाव?

    गुरुवार के दिन भी सोने के दाम में भारी गिरावट आई है। आज एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में सोने का भाव 91,593 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। ये दाम सुबह 11.29 बजे दर्ज किया गया है। अब तक सोने की कीमत 10 ग्राम 91,211 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही सोने की कीमत ने 91,692 पहुंचकर रिकॉर्ड हाई बनाया है।

    Silver Price Today: क्या है चांदी का दाम?

    15 मई के दिन 1 किलो चांदी के दाम में भी लगभग 1000 रुपये की गिरावट आई है। एमसीएक्स में दोपहर 11.37 बजे 1 किलो चांदी का दाम 94,368 रुपये चल रहा है। इसके भाव में 968 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इसने अब तक 94,041 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 94,498 प्रति किलो पहुचंकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?

    एचडीएफसी सिक्युरिटीज के कमोडिट एंड करेंसी प्रोडक्ट्स के प्रमुख अनुज गुप्ता का कहना है कि गुरुवार को  सोने के दाम में जो गिरावट दर्ज हुई है। इसके कई मुख्य कारण हो सकते हैं। इनमें यूएस डॉलर की रिकवरी, ट्रेड टेंशन में गिरावट प्रमुख फैक्टर हैं। इन सभी कारणों के चलते ये गिरावट आई है। 

    यह भी पढ़ें:- सोना खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले पढ़ लें एक्सपर्ट्स की ये सलाह, नहीं तो हो जाएगा नुकसान