Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: आसमान छू गया सोने का दाम, All Time High पर पहुंची चांदी, देखें कीमत

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 09:41 AM (IST)

    नई दिल्ली। 11 जुलाई शुक्रवार को सोने और चांदी (Gold and Silver Rate Today) में बड़ी उछाल देखी गई है। सुबह 9.26 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम (Gold Price Today 11th July) 562 रुपये बढ़ा है। वहीं चांदी अपने ऑल टाइम हाई ( Silver All time High) पर चल रहा है। चांदी (Silver Price Today 11th July) ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

    Hero Image
    सोने-चांदी में भारी उछाल आज क्या हैं कीमतें?

     नई दिल्ली। 11 जुलाई, शुक्रवार को सोने और चांदी में बड़ी उछाल देखी गई है। सुबह 9.26 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम (Gold Price Today 11th July) 562 रुपये बढ़ा है। वहीं चांदी अपने ऑल टाइम हाई (All time High) पर चल रहा है। चांदी (Silver Price Today 11th July) ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह 9.28 बजे 1 किलो चांदी की कीमत में 1276 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

    सुबह 9.29 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 97,253 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। ये 97,252 प्रति 10 ग्राम पर खुला था। इसने 97,151 प्रति 10 ग्राम पहुंचकर अब तक का लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 97,350 पहुंचकर अब तक हाई रिकॉर्ड बना चुका है।

    इससे पहले 10 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत 96,691 रुपये पहुंचकर बंद हुआ था।

    Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

    सुबह 10.29 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 110431 पर पहुंच गई है। इसमें अभी 1308 रुपये की बढ़ोतरी आई है। चांदी में सुबह 10.30 बजे तक 1.21 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है। चांदी आज एमसीएक्स में 109333 रुपये पर खुला था। इसका अब तक का लो रिकॉर्ड भी 109333 रुपये प्रति 1 किलो है।

    सुबह 10.31 बजे तक चांदी ने 110581 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बना लिया है।