Move to Jagran APP

पिछले साल 49 अरब डॉलर बढ़ी गौतम अदाणी की संपत्ति, वृद्धि के मामले में एलन मस्क, जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ा

Gautam Adani Wealth Jumps By 49 Billion dollor भारत में 215 अरबपति हैं जबकि चीन में 1133 और अमेरिका में 716 हैं। पांच साल पहले भारत में दुनिया के 4.9 प्रतिशत अरबपति थे। वहीं अंबानी की संपत्ति पिछले साल 20 अरब डालर बढ़ी।

By NiteshEdited By: Published: Wed, 16 Mar 2022 08:04 PM (IST)Updated: Thu, 17 Mar 2022 07:29 AM (IST)
पिछले साल 49 अरब डॉलर बढ़ी गौतम अदाणी की संपत्ति, वृद्धि के मामले में एलन मस्क, जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ा
Gautam Adani Wealth Jumps By 49 Billion dollor Higher Than Jeff Bezos Elon Musk

नई दिल्ली, पीटीआइ। एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी की संपत्ति में पिछले साल यानी 2021 में 49 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। यह दुनिया के शीर्ष तीन अमीरों एलन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में हुई वृद्धि से अधिक है। हुरून की वैश्विक अमीरों की सूची के मुताबिक एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले साल सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़ी।

loksabha election banner

अंबानी की दौलत 103 अरब डॉलर आंकी गई। जबकि अदाणी की नेटवर्थ 153 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 81 अरब डॉलर रही। पिछले 10 सालों के दौरान अंबानी की दौलत जहां 400 प्रतिशत बढ़ी है वहीं अंबानी की दौलत में 1,830 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अदाणी के बाद पिछले साल गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज और सर्जी बिन और एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति सबसे अधिक बढ़ी। संपत्ति में वृद्धि के मामले में अंबानी दुनियाभर में आठवें स्थान पर रहे। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी की लिस्टिंग के बाद अदाणी की संपत्ति 17 अरब डॉलर से बढ़कर 81 अरब डॉलर हो गई। वहीं अंबानी की संपत्ति पिछले साल 20 अरब डॉलर बढ़ी। 

10 साल में भारतीयों ने स्विटजरलैंड की जीडीपी के बराबर संपत्ति बनाई

हुरून की इस सूची में 69 देशों के 2557 कंपनियों के 3,381 अमीरों को रखा गया है। हुरून के मुताबिक भारत न सिर्फ अबरपतियों के मामले में बल्कि अपनी संपत्ति में कम से कम 100 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी करने वाले अमीरों के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। पिछले 10 साल में भारतीय अरबपतियों ने करीब 700 अरब डॉलर की संपत्ति जोड़ी है जो स्विटजरलैंड की जीडीपी के बराबर है और यूएई की जीडीपी से दोगुनी है। भारत में दुनिया की 18 प्रतिशत जनसंख्या रहती है और अरबपति आठ प्रतिशत हैं। पांच साल पहले भारत में दुनिया के 4.9 प्रतिशत अरबपति थे। भारत में 215 अरबपति हैं, जबकि चीन में 1133 और अमेरिका में 716 हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.