Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gautam Adani ने तीन दिन में गंवाए नौ बिलियन डॉलर, सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में हैं इस पायदान पर

    ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी की कुल संपत्ति (Gautam Adani total Net Worth) घटकर 67.6 बिलियन डॉलर पर रह गई। उनकी संपत्ति का यह आकलन बुधवार को शेयर बाजार बंद होने तक के आंकड़े पर आधारित है।

    By Ankit KumarEdited By: Updated: Fri, 18 Jun 2021 07:11 AM (IST)
    Hero Image
    गुरुवार को भी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में और ऊपर जाने के भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडाणी के सपने को एक मीडिया रिपोर्ट की वजह से गहरा झटका लगा है। इस रिपोर्ट में Adani Group की कंपनियों में निवेश करने वाली कुछ FPIs को लेकर कुछ सवाल उठाए गए थे। इसके बाद ग्रुप की छह लिस्टेड कंपनियों के शेयर बुरी तरह लुढ़क गए। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों के शेयरों में गिरावट की वजह से 58 वर्षीय उद्योगपति ने इस सप्ताह में नौ बिलियन डॉलर गंवाएं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी की कुल संपत्ति (Gautam Adani total Net Worth) घटकर 67.6 बिलियन डॉलर पर रह गई। उनकी संपत्ति का यह आकलन बुधवार को शेयर बाजार बंद होने तक के आंकड़े पर आधारित है। हालांकि, गुरुवार को भी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

    लिस्ट में मुकेश अंबानी के बिल्कुल करीब पहुंच गए थे अडाणी

    कुछ दिनों पहले तक अडाणी सबसे अमीर लोगों की ब्लूमबर्ग की लिस्ट में एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बिल्कुल पास पहुंच गए थे। हालांकि, इस सप्ताह शेयरों के लगातार लुढ़कने से वह इस लिस्ट में फिसलकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    इस रिपोर्ट के साथ शुरू हुआ था यह विवाद

    इस सप्ताह के पहले दिन एक अंग्रेजी दैनिक की एक रिपोर्ट सामने आई कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपोजिटरी लिमिटेड ने अडाणी ग्रुप में निवेश करने वाले तीन फॉरेन फंड्स के अकाउंट्स फ्रीज कर दिए हैं। इसके बाद ही निवेशकों ने बड़े पैमाने पर ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की बिकवाली की और अधिकतर शेयरों में लोअर सर्किट लग गया। उसके बाद अडाणी समूह और फिर NSDL ने यह स्पष्टीकरण दिया कि डिपोजिटरी ने अकाउंट फ्रीज नहीं किए हैं।

    12वें पायदान पर हैं मुकेश अंबानी

    रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन Mukesh Ambani धनकुबेरों की लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 84.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इस लिस्ट में Amazon.com के Jeff Bezos पहले स्थान पर हैं। Bezos के पास कुल 198 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। फ्रांस के Bernard Arnault 178 बिलियन डॉलर के नेट वर्थ के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

    तीसरे स्थान पर हैं Elon Musk

    अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहने वाले अमेरिका के Elon Musk की कुल संपत्ति 167 बिलियन डॉलर है। वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। Microsoft के Bill Gates 144 बिलियन डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ चौथे और Facebook के मार्क जुकरबर्ग पांचवें स्थान पर हैं।