अदाणी के हाथों बिकी JP Associate की JP Power के नतीजों ने चौंकाया! लीडरशिप में भी उलटफेर; इस शख्स को मिली अहम जिम्मेदारी
जेपी पावर ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए, जिसमें राजस्व में 5.1% की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, ...और पढ़ें

जेपी पावर के तिमाही नतीजे
HighLights
राजस्व 5.1% बढ़कर 1,512.12 करोड़ रुपये हुआ
शुद्ध लाभ NARCL शुल्क के कारण 81.7% गिरा
EBITDA 39.3% बढ़कर 656 करोड़ रुपये पर पहुंचा
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अदाणी के हाथों बिकी जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) की जेपी पावर (JP Power) ने अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए हैं। जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (Jaiprakash Power Ventures Limited - JPVL) ने शेयर बाजार को सूचित किया कि कंपनी का दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) का रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.1% बढ़ा, जबकि असाधारण मदों और टैक्स से पहले का मुनाफा (profit before exceptional items and tax) लगभग 79% बढ़ गया।
NARCL के साथ सेटलमेंट के लिए 511 करोड़ रुपये के प्रोविजन का असर इस तिमाही की कमाई पर पड़ा। 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में, जयप्रकाश पावर वेंचर्स का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 81.7% गिरकर 33.34 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 182 करोड़ रुपये था।
क्यों गिरावट प्रॉफिट?
जेपी पावर के प्रॉफिट में गिरावट 511 करोड़ रुपये के एक विशेष खर्च (एक्सेप्शनल चार्ज) के कारण आई है। यह खर्च 'नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड' (NARCL) के साथ प्रस्तावित फुल और फाइनल सेटमेंट से जुड़ा है, जो 'जयप्रकाश एसोसिएट्स' को दिए गए लोन के लिए कंपनी द्वारा दी गई कॉर्पोरेट गारंटी से जुड़ा है।
पिछले साल की इसी अवधि के 182 करोड़ रुपये की तुलना में, नेट प्रॉफिट 81.7% घटकर 33.3 करोड़ रुपये रह गया।
रेवेन्यू में हुआ इजाफा
जेपी पावर के सितंबर तिमाही रेवेन्यू में इजाफा हुआ है। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.1% बढ़कर 1,438.30 करोड़ रुपये से 1,512.12 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इसकी कुल इनकम 1,478.49 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,579.34 करोड़ रुपये हो गई।
और कैसे रहे तिमाही नतीजे?
- EBITDA 39.3% बढ़कर 656 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 471 करोड़ रुपये था
- EBITDA मार्जिन 43.4% रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 32.8% था
- Q2 में 511 करोड़ रुपये का वन-टाइम (एकमुश्त) नुकसान हुआ
- 1 नवंबर से जिगर दलाल को CFO नियुक्त किया गया
ये भी पढ़ें - भारत-न्यूजीलैंड की दोस्ती के लिए ऐतिहासिक दिन: लागू हुआ फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट, 20 अरब डॉलर के निवेश और रोजगार की उम्मीद
