Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले वर्ष रोजाना 1,600 करोड़ रुपये बढ़ी गौतम अदाणी की संपत्ति, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारत ने छोड़ी अपनी छाप

    आइआइएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2022 के मुताबिक पिछले साल गौतम अदाणी 1094400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर कारोबारी रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था ने ग्‍लोबल इकानमी पर गहरी छाप छोड़ी है।

    By Krishna Bihari SinghEdited By: Updated: Wed, 21 Sep 2022 06:32 PM (IST)
    Hero Image
    गौतम अदाणी पिछले वर्ष भारत के सबसे अमीर कारोबारी रहे हैं।

    चेन्नई, आइएएनएस। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी पिछले वर्ष 10,94,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर कारोबारी रहे हैं। आइआइएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2022 में गौतम अदाणी को यह उपलब्धि पहली बार मिली है। इससे पहले इस स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कब्जा था। 7,94,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौतम अदाणी की संपत्ति हर रोज करीब 1,600 करोड़ रुपये बढ़ी

    हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, बीते एक वर्ष में गौतम अदाणी की संपत्ति हर रोज करीब 1,600 करोड़ रुपये बढ़ी है। बीते एक वर्ष में अदाणी की संपत्ति दोगुना से ज्यादा (116 प्रतिशत) बढ़ी है और उनकी कुल संपत्ति में 5,88,500 करोड़ रुपये की वृद्धि रही है। बीते पांच वर्षों में अदाणी की संपत्ति में 1,440 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अदाणी समूह की कुल सात कंपनियां शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हैं।

    अमीरों की संपत्ति में नौ प्रतिशत की वृद्धि

    बीते कुछ वर्षों में इन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में मजबूत वृद्धि रही है, जिससे गौतम अदाणी की संपत्ति भी बढ़ी है। अदाणी पहले ऐसे भारतीय कारोबारी हैं जिनकी सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में शामिल अमीरों की संपत्ति में कुल नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें से गौतम अदाणी को छोड़ दें तो बाकी की संपत्ति कुल 2.67 प्रतिशत बढ़ी है।

    अमीरों की संख्या बढ़कर 1,103 पर पहुंची

    1,000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले अमीर बढ़ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, बीते वर्ष देश में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति वाले अमीरों की संख्या में 96 की वृद्धि हुई है। अब देश में ऐसे अमीरों की संख्या बढ़कर 1,103 पर पहुंच गई है। यह अमीर देश के 122 शहरों में रहते हैं।

    602 अमीरों की संपत्ति में बढोतरी

    लिस्ट में शामिल 602 अमीरों की संपत्ति में बीते वर्ष वृद्धि रही है, इसमें 149 नए कारोबारी भी शामिल हैं। 2021 के मुकाबले 2022 में 415 अमीरों की संपत्ति में गिरावट रही है। भारत में 100 करोड़ डालर या इससे ज्यादा संपत्ति वाले अमीरों की संख्या 221 रही है जिसमें पिछले वर्ष के मुकाबले 16 की कमी आई है।

    जेप्टो संस्थापक कावल्या वोहरा सबसे कम उम्र की अमीर रिच लिस्ट 2022 में शामिल

    जेप्टो की संस्थापक कावल्या वोहरा सबसे कम उम्र की अमीर हैं। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर स्टार्टअप क्रांति के प्रभाव का पता चलता है। ताजा सूची में 37 यूनिकार्न के 64 संस्थापक पहली बार शामिल हुए हैं। इसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा अमीरों वाले शहरों के लिहाज से इस लिस्ट में गुरुग्राम पहली बार शीर्ष-10 में शामिल हुआ है।

    भारत ने छोड़ी छाप

    भूराजनीतिक चुनौतियों के कारण अर्थव्यवस्था में गिरावट, वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव और तेल के मूल्य में तेज उछाल के बावजूद भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहा है। - यतिन शाह, सह-संस्थापक, आइआइएफएल वेल्थ

    साइरस पूनावाला की रैंक में सुधार

    वैक्सीन मैन्यूफैक्चरर साइरस पूनावाला और उनके परिवार की संपत्ति में बीते वर्ष 25 प्रतिशत की वृद्धि रही है और वे इस लिस्ट में तीन पायदान चढ़े हैं। शिव नादर परिवार, एसपी हिंदुजा परिवार और एलएन मित्तल परिवार की संपत्ति में बीते वर्ष गिरावट रही है। हालांकि, वे अभी भी शीर्ष-10 में शामिल हैं। मुकेश अंबानी, एलएन मित्तल, दिलीप सांघवी और शिव नादर ऐसे व्यक्ति कारोबारी हैं जो बीते 10 वर्षों से शीर्ष-10 में बने हुए हैं।  

    यह भी पढ़ें- IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022: कावल्या वोहरा कौन हैं? जो बनीं देश की सबसे कम उम्र की अमीर