Bank Holiday: गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद रहेंगे महाराष्ट्र के बैंक, जानिए सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
Ganesh Chaturthi Bank Holiday In Maharashtra सितंबर 2023 में गणेश चतुर्थी समेत कई त्योहार है। ऐसे में आपको बैंक जाने से पहले एक बार बैंक हॉलिडे लिस्ट को जरूर चेक करना चाहिए। आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के मौके पर पूरे महाराष्ट्र समेत कई और राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आपको बैंक हॉलिडे की लिस्ट को चेक करने के बाद ही बैंक जाना चाहिए। (जागरण फाइल फोटो)

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सितंबर 2023 में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और ईद-ए-मिलाद जैसे कई त्योहार है। इसमें से गणेश चतुर्थी एक प्रमुख त्योहार है। गणेश चतुर्थी के मौके पर कई राज्य में सार्वजनिक अवकाश के साथ बैंक बंद रहेगा। ऐसे में आपको बैंक जाने से पहले आपको बैंक हॉलिडे लिस्ट को जरूर चेक करना चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हॉलिडे लिस्ट जारी होती है।
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) त्योहार काफी जोर-सोर से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के मौके पर भी बैंक बंद रहेगा। ऐसे में सितंबर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, गुड़ी पड़वा और महाराष्ट्र दिवस के दिन भी बैंक का अवकाश रहेगा।
इसके अलावा 19 सितंबर 2023 को भी मुंबई, पुणे, नागपुर और औरंगाबाद के साथ महाराष्ट्र के सभी जिलों में भी बैंक बंद रहेंगे। आइए, जानते हैं कि सितंबर 2023 में कब-कब बैंक बंद रहेगा?
सितंबर 2023 बैंक हॉलिडे लिस्ट
तारीख | त्योहार | स्थान |
9 सितंबर 2023 | दूसरा शनिवार | पूरा देश |
10 सितंबर 2023 | रविवार | पूरा देश |
17 सितंबर 2023 | रविवार | पूरा देश |
18 सितंबर 2023 | विनायक चतुर्थी | बैंगलोर,हैदराबाद |
19 सितंबर 2023 | गणेश चतुर्थी | अहमदाबाद, भुवनेश्वर,महाराष्ट्र,नागपुर,पंची |
20 सितंबर 2023 | गणेश चतुर्थी | भुवनेश्वर,पंची |
22 सितंबर 2023 | श्री-नारायण गुरु सामधि दिवस | कोची,तिरुवंतपुरम |
23 सितंबर 2023 | चौथा शनिवार | पूरा देश |
24 सितंबर 2023 | रविवार | पूरा देश |
25 सितंबर 2023 | श्रीमंत शंकरदेव जयंती | गुवाहटी |
27 सितंबर 2023 | मिलाद-ए-शरीफ | जम्मू,कोची,श्री-नगर,तिरुवंतपुरम |
28 सितंबर 2023 | ईद-ए- मिलाद | अहमदाबाद, एजवाल, बेलापुर, बैंगलोर, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची |
29 सितंबर 2023 | ईद-ए-मिलाद-उल-नबी | गंगटोक, श्री-नगर, जम्मू |
2,000 रुपये के नोट एक्सचेंज की डेडलाइन
आरबीआई ने मई में घोषणा की थी इस 2,000 रुपये के नोट को सर्कुलर में वापस लिया जा रहा है। इसके लिए बैंक ने नोटों को जमा करने या फिर आखिरी तिथी 30 सितंबर 2023 तय की गई है। इसका मतलब है कि आप इस तारीख तक 2,000 रुपये के नोट को जमा या बदल सकते हैं। ऐसे में आपको एक बार बैंक हॉलिडे की लिस्ट को जरूर चेक करना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।