सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gala Precision Engineering IPO: गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ खुला, 4 सितंबर तक कर पाएंगे सब्सक्राइब

Published: Mon, 02 Sep 2024 05:00 PM (IST)

गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग (Gala Precision Engineering) का आईपीओ 2 सितंबर को खुल गया है। इस आईपीओ में निवेशक 4 सितंबरत ...और पढ़ें

गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ को 4 सितंबर तक सब्सक्राइब कर पाएंगे।
गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ को 4 सितंबर तक सब्सक्राइब कर पाएंगे।

HighLights

  1. गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग की स्थापना 2009 में हुई थी।
  2. आईपीओ के जरिए 167.93 करोड़ रुपये जुटाने लक्ष्य है।
  3. कंपनी के शेयर 9 सितंबर को BSE और NSE में लिस्ट होंगे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग (Gala Precision Engineering) का आईपीओ 2 सितंबर को ओपन हो चुका है। इस आईपीओ में निवेश 4 सितंबर तक बोली लगा पाएंगे। कंपनी के शेयर 9 सितंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। कंपनी इश्यू के जरिए 167.93 करोड़ रुपये जुटाएगी और 135.34 करोड़ रुपये के 2,558,416 फ्रेश शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 32.59 करोड़ रुपये के 616,000 शेयर बेचेंगे।

गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग से जुड़ी जानकारी

  • आईपीओ ओपन डेट - 2 सितंबर
  • आईपीओ क्लोज डेट - 4 सितंबर
  • शेयर अलॉटमेंट - 5 सितंबर
  • रिफंड - 6 सितंबर
  • डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट - 6 सितंबर
  • शेयर लिस्टिंग - 9 सितंबर

कितना कर सकेंगे निवेश

गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 503 से 529 रुपये तय किया है। इस इश्यू के 1 लॉट में 28 शेयर हैं। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए 14,812 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। रिटेल निवेशकों मैक्सिमम 13 लॉट के लिए अप्लाय कर सकते हैं। ऐसे में निवेशक इस आईपीओ में मैक्सिमम 192,556 रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं।

Gala Precision Engineering IPO सब्सक्रिप्शन स्टेट 

गाला प्रीसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ को खबर लिखे जाने तक 9.11 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। BSE के मुताबिक, 22,23,830 शेयरों के लिए अब तक 2,02,68,220 शेयरों की बोली लग चुकी है।

गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग क्या करती है?

गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग की स्थापना फरवरी 2009 में हुई थी। कंपनी प्रीसीज कंपोनेंट्स जैसे डिस्क और स्ट्रिप स्प्रिंग्स (DSS), कॉइल और सर्पिल स्प्रिंग्स (CSS) और स्पेशल फास्टनिंग सॉल्यूशन (SFS) मैन्युफैक्चर करती है।

ये प्रोडक्ट इलेक्ट्रिकल, जनरल इंजीनियरिंग, ऑफ-हाइवे इक्विपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटो मोबाइल और रेलवे सेक्टर में किए जाते हैं। कंपनी जर्मनी, अमेरिका, चीन, इटली, ब्राजील, डेनमार्क, स्वीडन और स्विट्जरलैंड सहित कई देशों में टेक्निकल स्प्रिंग्स और हाई टेंसाइल फास्टनर्स को सप्लाई करती है।

यह भी पढ़ें: Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने किया IPO का एलान, कितना होगा प्राइस बैंड