Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    G20 Summit शुरू होने से पहले भारत का बड़ा कदम, US से आने वाले इन सामानों पर हटाया गया अतिरिक्त शुल्क

    By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 03:17 PM (IST)

    Duties on US Products पूरा देश जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी में जुटा हुआ है। जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले भारत सरकार ने अमेरिकी प्रोडक्ट पर से अतिरिक्त शुल्क हटा दिया है। वित्त मंत्रालय ने इस को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। 8 सितंबर 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और बाइडन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। आइए जानतें हैं कि किन उत्पादों पर से शुल्क हटाया गया है।

    Hero Image
    G20 Summit से पहले भारत ने कुछ अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क हटाया

     नई दिल्ली, एजेंसी। जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले भारत ने चना,दाल और सेब सहित लगभग आधा दर्जन अमेरिकी प्रोडक्ट पर से अतिरिक्त शुल्क हटा दिया है। यह शुल्क अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने के बाद लगाया गया है। आपको बता दें कि वर्ष 2019 में अमेरिका ने कुछ स्टील और एल्यूमीनियम उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने का फैसला लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद भारत ने अमेरिका के कदम का जवाब देते हुए 2019 में 28 अमेरिकी उत्पादों पर ये शुल्क लगाया था।

    अतिरिक्त शुल्क हटाया गया

    वित्त मंत्रालय ने 5 सितंबर को एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। इस नोटिफिकेशन के अमुसार चना, मसूर दाल, सेब, छिलके वाले अखरोट और ताजे या सूखे बादाम, साथ ही छिलके वाले बादाम सहित उत्पादों पर शुल्क हटाने की जानकारी दी। यह कदम 9-10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की भारत यात्रा से पहले उठाया गया है।

    शुक्रवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और बाइडन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।

    भारत और अमेरिका के बीच समझौता

    इस साल जून में प्रधान मंत्री की अमेरिका की राजकीय यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने छह डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) विवादों को समाप्त करने और कुछ अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क हटाने का फैसला किया।

    इस समझौते में भारत ने चना पर 10 प्रतिशत, दाल पर 20 फीसदी, ताजा या सूखे बादाम पर 7 रुपये प्रति किलोग्राम, छिलके वाले बादाम पर 20 रुपये प्रति किलोग्राम, अखरोट पर 20 फीसदी का अतिरिक्त शुल्क हटा दिया जाएगा। इसके अलावा ताजा सेब पर 20 प्रतिशत का शुल्क हटाया गया।

    किस वस्तु पर हटाया गया शुल्क

    वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जुलाई में राज्यसभा में एक लिखित उत्तर दिया। इस लिखित उत्तर में कहा गया था कि सरकार ने बादाम (ताजा या सूखे, छिलके वाले), अखरोट, छोले, दाल, के आयात पर सीमा शुल्क हटाने का फैसला किया है। इसके अलावा सेब, Medical Diagnostic Reagents और बोरिक एसिड पर से शुल्क हटाया गया है।

    इसी के साथ उन्होंने कहा था कि अमेरिका के साथ जवाबी शुल्क हटाने या आयात शुल्क में कटौती से भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ।

    आपको बता दें कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। वर्ष 2022-23 में द्विपक्षीय माल व्यापार (Bilateral Goods Trade) बढ़कर 128.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में यह 119.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।