Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aadhaar Card को करें फ्री में अपडेट, इस तारीख के बाद लगेगा पैसा

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 08:30 PM (IST)

    Aadhaar Card Update आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। आज कई सरकारी और गैर-सरकारी काम के लिए हमें आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। यूआईडीएआई ने आधार यूजर्स के लिए फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा दी है। यह सुविधा कुछ दिन के लिए ही है। अगर आधार केंद्र में जाकर आधार को अपडेट किया जाता है तो उसके लिए चार्ज देना होगा।

    Hero Image
    Aadhaar card को करें फ्री में अपडेट

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। हम सभी के लिए आधार एक जरूरी डॉक्यूमेंट के तौर पर काम आता है। कई कामों के लिए आधार की जरूरत होती है। आज के समय में रेल की टिकट बुक करने से कोई भी सिम खरीदने के लिए आधार की आवश्यकता होती है। आधार हमारे बायोमैट्रिक डिटेल्स से लिंक होते हैं। इसके अलावा इसमें हमारे घर का पता, जन्म तिथि, पिता का नाम शामिल होता है। ऐसे में आपको कोई भी जानकारी के बदलने पर आपको आधार को अपडेट करना होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को अपडेट करने के लिए फ्री सर्विस शुरू की है। यह सर्विस इस महीने के अंत में खत्म हो जाएगी। आपको बता दें कि वैसे तो आपको आधार को अपडेट करने के लिए 50 रुपये का चार्ज देना होता है।

    यूआईडीएआई ने जानकारी दी है कि जिन भी आधार यूजर्स ने 10 साल से अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है तो उन्हें जल्द से जल्द ही अपना आधार अपडेट कर देना चाहिए। अगर कोई यूजर्स अपना आधार अपडेट नहीं करते हैं तो उनको भविष्य में सरकार की सुविधाओं का लाभ उठाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    कब तक फ्री में कर सकते है आधार को अपडेट

    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने कहा है कि कोई भी आधार यूजर्स 14 सितंबर तक ही फ्री में आधार को अपडेट कर सकते हैं। यूआईडीएआई ने इसको लेकर कहा है कि यूजर्स सिर्फ ऑनलाइन ही आधार को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। अगर वह आधार केंद्र जाकर अपडेट करते हैं तो उन्हें 50 रुपये का चार्ज देना होगा। आइए, जानते हैं कि आप आधार कार्ड को ऑनलाइन कैसे अपडेट कर सकते हैं?

    ऐसे करें आधार को अपडेट

    • आपको अपने आधार नंबर के जरिये https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करना है।
    • इसके बाद आपको 'डॉक्यूमेंट अपडेट' के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। यहां आपको अपना आधार डिटेल्स शो होगा।
    • अब आप अपने डॉक्यूमेंट्स को वेरीफाई करें और हाइपर-लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको ड्रॉपडाउन लिस्ट से प्रूफऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस के डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट करें।
    • अब आपको अपने लेटेस्ट ड़क्यूमेंट्स को अपलोड करना है।
    • डॉक्यूमेंट्स अपलोड होने के बाद यह यूआीडीएआई के अधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद होगा।