Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिटायरमेंट फंड के लिए कमाल का है फॉर्मूला, क्या होता है 4% रूल; ऐसे करें इसका इस्तेमाल

    Updated: Mon, 12 May 2025 08:56 AM (IST)

    रिटायरमेंट लाइफ बिना किसी टेंशन के बिताने के लिए जरूरी है कि आप पहले से ही इसके लिए फंड जुटाकर रख लें। ताकि आगे चलकर आर्थिक रूप से किसी भी तरह की परेशानी ना हो। रिटायरमेंट फंड जुटाने के लिए कई तरह के फॉर्मूला या रूल का इस्तेमाल होता है। आज हम खास तौर पर 4% रूल के बारे में बात करेंगे।

    Hero Image
    क्या होता है 4% रूल; कैसे करें इसका इस्तेमाल

     

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रिटायरमेंट प्लान जितना जल्दी किया जाए, उतना ही बेहतर होता है। रिटायरमेंट लाइफ बिना किसी परेशानी के बीते इसके लिए जरूरी है कि पहले से ही इसके लिए एकमुश्त पैसे जुटाकर रखें जाए। 4% फॉर्मूला की मदद से आप रिटायरमेंट के लिए अच्छा खासा फंड तैयार कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फॉर्मूला या रूल की सहायता से ये पता चल जाएगा कि रिटायरमेंट लाइफ के लिए कितना फंड जुटाने की जरूरत है।

    क्या है 4% नियम?

    4% नियम के अनुसार आपको ये बताया जाता है कि रिटायरमेंट के लिए आपको कितना फंड तैयार रखना चाहिए। या अगर आप आज ही रिटायरमेंट लेना चाहते हैं, तो आपके पास कितने पैसे होने चाहिए। लेकिन इसमें कमी है कि ये फॉर्मूला आज की महंगाई को देखते हुए कैलकुलेट किया जाता है।

    जबकि आने वाले सालों में महंगाई और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। इसी तरह इस नियम में कई तरह तथ्यों को शामिल नहीं किया है। अगर आप आने वाले वर्षों की महंगाई का आकलन कर पाते हैं, तो ये नियम आपके लिए मददगारी साबित हो सकता है।

    कैसे होता है इसका इस्तेमाल

    4% नियम के अनुसार अगर व्यक्ति के पास सालाना खर्चे का 25 गुना या 4 फीसदी पैसा है, तो वे रिटायरमेंट ले सकता है। इस रूल के तहत 30 साल की अवधि को बेस बनाया जाता है। लेकिन अगर कोई उससे पहले रिटायरमेंट लेना चाहे तो अन्य फॉर्मूला या नियम जैसे 72 का उपयोग किया जा सकता है।

    इसका इस्तेमाल कैसे होता है, इसे बेहतर समझने के लिए उदाहरण देखते हैं।

    उदाहरण से समझिए

    मान लीजिए अभी आपका मासिक खर्च कुल 30 हजार रुपये है। ये सालाना 3,60,000 रुपये होते हैं। अब अगर आपके पास 3,60,000 x 25 यानी 90,00,000 रुपये होने चाहिए, तभी आप रिटायरमेंट लेने के लिए सक्षम है। आप ये फंड 30 या 40 की उम्र में जुटाना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सुरक्षित निवेश और म्यूचुअल फंड जैसे ऑप्शन का चयन किया जा सकता है।

    म्यूचुअल फंड में आपको निवेश के कई विकल्प मिलते हैं। वहीं इसमें अनुमानित 12 से 14 फीसदी तक रिटर्न मिल जाता है। हालांकि ये रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।