सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार मे 3.82 अरब डॉलर की बढ़ोतरी, RBI ने दी जानकारी; शेयर मार्केट पकड़ेगा रफ्तार?

Published: Fri, 17 Apr 2026 06:32 PM (IST)

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 3.82 अरब डॉलर बढ़कर 700.94 अरब डॉलर हो गया, ...और पढ़ें

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार मे 3.82 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार मे 3.82 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

HighLights

  1. विदेशी मुद्रा भंडार 3.82 अरब डॉलर बढ़कर 700.94 अरब डॉलर हुआ।

  2. भारतीय रिजर्व बैंक ने 10 अप्रैल के आंकड़े जारी किए।

  3. बढ़ोतरी से सोमवार को शेयर बाजार में उछाल की संभावना।

भाषा, नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.82 अरब डॉलर बढ़कर 700.94 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह कहा। इससे पहले तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में कुल भंडार (India's foreign exchange reserves surge) 9.06 अरब डॉलर बढ़कर 697.12 अरब डॉलर रहा था।

इसका असर सोमवार को शेयर बाजार में दिख सकता है। सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। आज यानी शुक्रवार 17 फरवरी को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। 

पश्चिम एशिया संघर्ष (Middle East Conflict) की शुरुआत से पहले इस साल 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 728.49 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

रुपये पर दबाव बढ़ने पर RBI ने किया था हस्तक्षेप

हालांकि, संघर्ष के कारण रुपये पर दबाव बढ़ा और आरबीआई को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की बिक्री के जरिये हस्तक्षेप करना पड़ा, जिससे लगातार कई हफ्तों तक भंडार में गिरावट देखी गई थी।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के लिए, विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) 3.12 अरब डॉलर बढ़कर 555.98 अरब डॉलर पर रही।

डॉलर के रूप में व्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं की तेजी या गिरावट के प्रभाव को भी शामिल किया जाता है।

स्वर्ण भंडार कितना हुआ?

आरबीआई ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 60.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 121.34 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.76 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह के अंत में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत की आरक्षित स्थिति 4.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.85 अरब डॉलर रही।

यह भी पढ़ें- Elon Musk से सीधे भिड़ेंगे जेफ बेजोस, आसमान में वर्चस्व की लड़ाई; अंबानी की नेटवर्थ से ज्यादा का लगाया दांव!