सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Elon Musk से सीधे भिड़ेंगे जेफ बेजोस, आसमान में वर्चस्व की लड़ाई; अंबानी की नेटवर्थ से ज्यादा का लगाया दांव!

Published: Fri, 17 Apr 2026 06:20 PM (IST)

अमेजन, एलन मस्क की स्टारलिंक को टक्कर देने के लिए जेफ बेजोस की अगुवाई में ग्लोबलस्टार का अधिग्रहण करने की ...और पढ़ें

ग्लोबलस्टार का अधिग्रहण करने की तैयारी में अमेजन

ग्लोबलस्टार का अधिग्रहण करने की तैयारी में अमेजन

HighLights

  1. अमेजन $11.57 बिलियन में ग्लोबलस्टार का अधिग्रहण कर रहा है।

  2. जेफ बेजोस की कंपनी एलन मस्क की स्टारलिंक को टक्कर देगी।

  3. यह डील अंतरिक्ष में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगी।

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े अरबपति एलन मस्क को दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अरबपति जेफ बेजोस टक्कर देने की तैयारी में हैं। सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट की क्रांति ला रही एलन मस्क की स्टारलिंक को कंपीटीटर मिलने वाला है। प्रतिद्वंदी कोई और नहीं बल्कि एलन मस्क के मालिक जेफ बेजोस होंगे। स्टारलिंक को टक्कर देने के लिए जेफ बेजोस की अमेजन Globalstar का अधिग्रहण करने की योजना बना रही है।

अमेजन ने घोषणा की है कि वह Starlink की प्रतिद्वंद्वी कंपनी Globalstar को खरीद रहा है। यह खरीदारी जितने रुपये में होगी उतनी तो मुकेश अंबानी की नेटवर्थ भी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार Amazon, Globalstar को खरीदने के लिए $11.57 बिलियन खर्च कर सकती है। यह रकम भारतीय रुपयों में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

ग्लोबस्टार को खरीद के अमेजन इंटरनेट और मोबाइल फोन की सेवाओं में एंट्री मारना चाहता है। अगर अमेजन सफलतापूर्वक ग्लोबस्टार का अधिग्रहण करता है तो आसमान में दो दिग्गजों के बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिलेगी।

जेफ बेजोस आसमान में देंगे Elon Musk को टक्कर

मंगलवार को घोषित इस डील से Amazon को Amazon Leo प्रोजेक्ट के जरिए, जिस पर कंपनी कई सालों से काम कर रही है, हजारों सैटेलाइट्स को पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Amazon ने कहा कि Globalstar का अधिग्रहण "अंतरिक्ष-आधारित कनेक्टिविटी के लिए उसके दीर्घकालिक दृष्टिकोण" के अनुरूप है और वह 2028 में एक "अगली पीढ़ी" का सैटेलाइट सिस्टम तैनात करेगा।

ऐसा करके, Amazon स्टारलिंक के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा में आ जाएगा। स्टारलिंक एक तेजी से लोकप्रिय हो रही सैटेलाइट-आधारित इंटरनेट और फोन सेवा कंपनी है, जिसे Elon Musk ने 2019 में लॉन्च किया था।

Starlink के दबदबे को क्या खत्म कर पाएगी Amazon?

सैटेलाइट से स्मार्टफोन तक के कारोबार में अभी Starlink का दबदबा है, जिसके करीब 10,000 सैटेलाइट ऑर्बिट में हैं और 90 लाख से अधिक यूजर्स हैं। यह डेवलपमेंट ऐसे समय में सामने आया है, जब स्टारलिंक की मालिक कंपनी SpaceX एक बड़े Initial Public Offering (IPO) की तैयारी कर रही है।

ग्लोबस्टार के अभी सक्रिय लगभग 50 सैटेलाइट के समूह के बावजूद, Amazon Leo को 2028 तक ऑर्बिट में हजारों सक्रिय सैटेलाइट रखने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए उत्पादन में काफी बढ़ोतरी करनी होगी।

अमेजन, ग्लोबस्टार के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को भी खरीद रहा है। यानी इस अधिग्रहण से सबकुछ उसी का हो जाएगा। इसमें लुइसियाना, जॉर्जिया, डबलिन (आयरलैंड), रियो डी जनेरियो (ब्राज़ील), टूलूज (फ्रांस) और कैलिफोर्निया की दो जगहों पर चल रहे ऑपरेशन्स शामिल हैं।

ग्लोबस्टार में Apple की भी हिस्सेदारी है

Globalstar की शुरुआत 1991 में एक सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी के तौर पर हुई थी। एप्पल इसका एक अहम कस्टमर है, जिसके जरिए इसने 2022 से iPhone और Apple Watch यूज़र्स को अपने सैटेलाइट्स की मदद से इमरजेंसी "SOS" मोड में अपने डिवाइस इस्तेमाल करने की सुविधा दी है।

2024 में, एप्पलने Globalstar में 20% हिस्सेदारी हासिल की थी। Amazon ने मंगलवार को बताया कि उसने Apple के साथ एक समझौता भी किया है, जिसके तहत वह अपने मोबाइल डिवाइस पर "SOS" फंक्शनैलिटी देना जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की संपत्ति अदाणी से ₹2 लाख करोड़ ज्यादा, तो नंबर वन कैसे बने गौतम; आखिर सच क्या है?