सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुकेश अंबानी की संपत्ति अदाणी से ₹2 लाख करोड़ ज्यादा, तो नंबर वन कैसे बने गौतम; आखिर सच क्या है?

Published: Fri, 17 Apr 2026 04:26 PM (IST)

Mukesh Ambani Vs Gautam Adani: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ब्लूमबर्ग ने गौतम अदाणी को एशिया का सबसे अमीर बताया।

  2. फोर्ब्स के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति अदाणी से अधिक।

नई दिल्ली। आज आपने एक खबर पढ़ी, सुनी या देखी होगी कि मुकेश अंबानी को पछाड़कर गौतम अदाणी एशिया के सबसे अमीर अरबपति (Asia Richest Man) बन गए हैं। यह खबर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा अपडेट पर आधारित है। लेकिन फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर ट्रैकिंग लिस्ट कुछ और ही बयां कर रही है।

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर ट्रैकिंग लिस्ट में आज यानी 17 अप्रैल 2026 को गौतम अदाणी दुनिया के 26वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इससे पहले 2 अप्रैल को गौतम अदाणी टॉप 30 से भी बाहर हो गए थे। लेकिन पावर सेक्टर के शेयरों में आई तेजी की वजह से वह फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर ट्रैकिंग लिस्ट में 26वें नंबर पर आ गए हैं।

उनकी नेटवर्थ 72.5 बिलियन डॉलर (6.5 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा) है। वहीं, दूसरी और रिलायंस के मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 94.8 बिलियन डॉलर है।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर जब मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अदाणी से ज्यादा है तो एशिया के सबसे अमीर अरबपति अदाणी ग्रुप के मालिक कैसे बन गए? शायद आपके मन भी यह सवाल उठा हो। आइए इसका जवाब जानते है।

अंबानी की संपत्ति अदाणी से 2 लाख करोड़ अधिक तो नंबर वन कौन?

आपने आज जो खबर पढ़ी, सुनी या फिर देखी कि गौतम अदाणी भारत और एशिया के सबसे अमीर अरबपति बन गए हैं, वह खबर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा अपडेट के अनुसार है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार एशिया के सबसे 5 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट नीचे दी गई है।

  1. गौतम अदाणी
  2. मुकेश अंबानी
  3. झोंग शानशान (चीन)
  4. कॉलिन हुआंग (चीन)
  5. मा हुआतेंग (चीन)

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के 19वें सबसे अमीर हैं। उनकी नेटवर्थ 8.59 लाख करोड़ रुपये है। ब्लूमबर्ग के अनुसार मुकेश अंबानी दुनिया के 20वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और उनकी नेटवर्थ 8.42 लाख करोड़ रुपये है।

5.79 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ चीन के झोंग शानशान तीसरे नंबर पर है। ₹4.75 और 4.50 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के सौथ चौथे पर कॉलिन हुआंग और पांचवे पर मा हुआतेंग हैं। ये दोनों भी चीन के हैं।

Source- Forbes

Gautam Adani Forbes

वहीं, फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर ट्रैकिंग लिस्ट के हिसाब से गौतम अदाणी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) 6.7 लाख करोड़ रुपये है।

Mukesh Forbes

और अंबानी की 8.79 लाख करोड़ रुपये (Mukesh Ambani Net Worth) है। यानी फोर्ब्स के अनुसार गौतम अदाणी की नेटवर्थ अंबानी से लगभग 2 लाख कोरड़ रुपये कम है।

Source- Forbes

अंबानी और अदाणी की फ्लैगशिप कंपनी का मार्केट कैप कितना?

गौतम अदाणी की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises Limited का NSE पर मार्केट कैप 2,87,317.0 करोड़ रुपये है। वहीं, BSE पर 2,86,587.13 करोड़ रुपये है। 

Adani Cap BSE

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का NSE पर मार्केट कैप 18,47,047.19 करोड़ रुपये है और BSE पर 18,47,317.84 रुपये।

Reliance Market Cap

नंबर वन पर एलन मस्क का दबदबा

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार वैश्विक मंच पर, एलन मस्क रैंकिंग (Elon Musk Net Worth) में अपना दबदबा बनाए हुए हैं और अनुमानित $656 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। उनके बाद लैरी पेज का नंबर आता है, जिनकी संपत्ति $286 बिलियन है, और जेफ बेजोस का, जिनकी संपत्ति $269 बिलियन है।

लेकिन फोर्ब्स की रियल टाइम का डेटा कुछ और कह रहा है। फोर्ब्स के अनुसार मस्क दुनिया के सबसे अमीर अरबपति हैं। लेकिन उनकी नेटवर्थ $787.3B है, जो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के आंकड़ों $656 बिलियन से अधिक है।

Bloomberg और फोर्ब्स दोनों ही अमेरिका की कंपनियां

अब सवाल यह है कि ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स के अनुमान में इतना अंतर क्यों है? दोनों ही अमेरिका की प्रमुख बिनेस मीडिया कंपनियां हैं, लेकिन उनके फोकस में अंतर है। ब्लूमबर्ग फाइनेंशियल डेटा और खबरों का एक बड़ा केंद्र है (जो अपने टर्मिनल एनालिटिक्स के लिए मशहूर है), जबकि फोर्ब्स एक ऐसा मीडिया ब्रांड है जो बिनेस, एंटरप्रेन्योरशिप और लीडरशिप से जुड़ी लिस्ट्स में विशेषज्ञता रखता है।

Bloomberg L.P. की स्थापना 1 अक्टूबर, 1981 को माइकल ब्लूमबर्ग ने थॉमस सेकंडा, डंकन मैकमिलन और चार्ल्स जेगर के साथ मिलकर की थी। वहीं, फोर्ब्स की स्थापना 15 सितंबर, 1917 को स्कॉटिश-अमेरिकी वित्तीय पत्रकार बर्टी चार्ल्स (B.C.) फोर्ब्स द्वारा की गई थी। यानी अनुभव के मामले में फोर्ब्स बड़ी है।

यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया से पहले बैंकों ने रोका सोने-चांदी का आयात, बंदरगाहों पर फंसा 5 टन से ज्यादा सोना; आएगी तूफानी तेजी!