सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमीरों की लिस्ट में टॉप-30 से भी बाहर हुए गौतम अदाणी, कभी थे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर; अंबानी किस नंबर पर?

Published: Thu, 02 Apr 2026 06:03 PM (GMT+05:30)

कभी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर रहे गौतम अदाणी अब फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में टॉप-30 से बाहर ...और पढ़ें

अमीरों की लिस्ट में टॉप-30 से भी बाहर हुए गौतम अदाणी

अमीरों की लिस्ट में टॉप-30 से भी बाहर हुए गौतम अदाणी

HighLights

  1. गौतम अदाणी अब फोर्ब्स टॉप-30 अरबपतियों से बाहर।

  2. कभी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे अदाणी।

  3. मुकेश अंबानी फोर्ब्स लिस्ट में 20वें स्थान पर।

नई दिल्ली। जब भी भारत में अरबपतियों की बात होती है, तो दो नाम हमेशा सबसे आगे रहते हैं। एक रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी और दूसरे अदाणी एंटरप्राइजेज के गौतम अदाणी। भारत में अमीरी के मामले में इनका कोई तोड़ नहीं, लेकिन वैश्विक स्तर पर इन्हें भी झटका लगता रहता है। कभी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति रहे गौतम अदाणी अब अमीरों की लिस्ट में टॉप-30 से भी बाहर हो गए है।

हालांकि, वह अब भी भारत के दूसरे सबसे अमीर अरबपति हैं। लेकिन वैश्विक स्तर पर वह टॉप 30 से भी बाहर हो गए है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में गौतम अदाणी का नाम टॉप 30 में नहीं है।

कभी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर अरबपति रहे अदाणी अब किस नंबर पर?

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में भारत के दूसरे सबसे बड़े अरबपति गौतम अदाणी 32वें नंबर पर आ गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम डेटा के अनुसार गौतम अदाणी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) 57.8 बिलियन डॉलर (भारतीय रुपयों में लगभग 5 लाख 38 हजार करोड़) है। आज यानी 2 अप्रैल 2026 को उनकी नेटवर्थ में 4.72% यानी लगभग 2.6 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

Gautam Net worth

वो साल था 2022 का, जब गौतम अदाणी की नेटवर्थ करीब 155 बिलियन डॉलर (14 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा) तक चली गई थी। उस समय वह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अरबपति थे।

2022 में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अरबपति का खिताब पाने के लिए अदाणी ने उस समय अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ दिया था। लेकिन आज वह टॉप 30 से भी बाहर हो गए हैं। वहीं, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस इस समय अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम डेटा के अनुसार इस समय उनकी नेटवर्थ 224.2 बिलियन डॉलर है। यह अदाणी से करीब 4 गुना है।

क्यों कम हो गई अदाणी की साख?

गौतम अदाणी की संपत्ति में भारी गिरावट आने के पीछे के एक नहीं कई कारण हैं। 2023 में हिंडबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने गौतम अदाणी को हिला दिया, जिससे अदाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में 50 से 83 फीसदी तक गिरावट आई।

हिंडबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप को दूसरा बड़ा झटका तब लगा, जब यह सवाल उठने लगा कि उन्होंने बड़े पैमाने पर गलत तरीके से कर्ज लेकर कंपनी का विस्तार किया।

2022 में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अरबपति रहे गौतम अदाणी के ऊपर हिंडबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के बाद रेगुलेटरी सख्ती बढ़ गई। इसका असर उनके कई प्रोजेक्ट्स पर पड़ा। 2023 में देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने SEBI को रिपोर्ट में तय आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया।

इन सबके बाद 2026 की शुरुआत में अदाणी ग्रुप को अमेरिकी सिक्योरिटी एक्सचेंज ने सीधे समन भेजना चाहा। क्योंकि US SEC ने उन पर बड़ा आरोप लगाया था। इस खबर ने भी अदाणी ग्रुप को बड़ा झटका दिया। उन पर आरोप लगा कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए अधिकारियों को रिश्वत दी।

यही सब कारण है कि 2022 में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर अरबपति रहे गौतम अदाणी आज फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट से टॉप 30 से भी बाहर हैं।

मुकेश अंबानी अरबपतियों की लिस्ट में किस नंबर पर?

एशिया और भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में टॉप 30 के अंदर हैं। 2 अप्रैल 2026 को उनकी नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) 92.3 बिलियन डॉलर (भारतीय रुपयों में करीब 8.5 लाख करोड़) है। वह अरबपतियों की लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं। उनके ऊपर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स हैं। बिल गेट्स की नेटवर्थ 103.5 बिलियन डॉलर है।

Source- Forbes