सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 14 अरब डॉलर की बढ़ोतरी, RBI ने दी जानकारी; अब शेयर मार्केट पकड़ेगा रफ्तार?

Published: Fri, 23 Jan 2026 07:00 PM (IST)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, 16 जनवरी, 2026 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार ...और पढ़ें

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 14 अरब डॉलर की बढ़ोतरी, RBI ने दी जानकारी; अब शेयर मार्केट पकड़ेगा रफ्तार?

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 14 अरब डॉलर की बढ़ोतरी, RBI ने दी जानकारी; अब शेयर मार्केट पकड़ेगा रफ्तार?

HighLights

  1. विदेशी मुद्रा भंडार $14.17 बिलियन बढ़कर $701.36 बिलियन हुआ।

  2. विदेशी मुद्रा संपत्ति और सोने के भंडार में भी वृद्धि दर्ज की गई।

  3. RBI रुपये की अस्थिरता रोकने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करता है।

नई दिल्ली, PTI। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, 16 जनवरी, 2026 को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर $701.36 बिलियन (India foreign exchange reserves jumped) हो गया। यह पिछले हफ्ते के मुकाबले $14.17 बिलियन की बढ़ोतरी है।इससे पिछले सप्ताह में मुद्रा भंडार में 39.2 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई थी और यह 687.193 अरब डॉलर हो गया था।

विदेशी मुद्रा संपत्ति (FCA), जो रिजर्व का बड़ा हिस्सा हैं, $560.52 बिलियन थीं, जो इस हफ्ते $9.65 बिलियन ज्यादा है। डॉलर के हिसाब से FCA में एसेट वैल्यू में बदलाव के साथ-साथ RBI की रिज़र्व बास्केट में रखी गई यूरो, पाउंड स्टर्लिंग और येन जैसी प्रमुख गैर-अमेरिकी मुद्राओं में बदलाव भी शामिल हैं।

ऊंचे स्तर पर पहुंचा रिजर्व

सितंबर 2024 में रिजर्व बढ़कर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर USD 704.89 बिलियन पर पहुंच गए थे, लेकिन हाल ही में रुपये पर दबाव बना हुआ है, खासकर जब रुपये में बेवजह के उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए करेंसी बफर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कितना बढ़ा सोने का भंडार?

हफ्ते भर में सोने का भंडार $4.62 बिलियन बढ़कर $117.45 बिलियन हो गया, जबकि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDRs) में $35 मिलियन की मामूली गिरावट आई और यह $18.704 बिलियन हो गया। IMF के साथ भारत की रिजर्व स्थिति में $73 मिलियन की गिरावट आई और 16 जनवरी तक यह $4.684 बिलियन रही।

RBI फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में होने वाले बदलावों पर करीब से नजर रखता है और ज़रूरत पड़ने पर हालात को सामान्य बनाए रखने के लिए दखल देता है। ऐसे कदम रुपये में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए उठाए जाते हैं और इनका मकसद किसी खास एक्सचेंज रेट लेवल या बैंड को बचाना नहीं होता।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने दी एक और सौगात, गरीबों के लिए लॉन्च किया PM SVANidhi Credit Card; UPI से भी कर सकते हैं लिंक