Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में निर्मला सीतारमण सहित 6 भारतीय, फाल्गुनी नायर और रोशनी नादर भी लिस्ट में

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Thu, 08 Dec 2022 01:55 PM (IST)

    Forbes worlds 100 Most Powerful Women फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में भारत की छह महिलाओं को शामिल किया गया है। इसमें सबसे ऊपर भारत की वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण है। इनकी पूरी लिस्ट नीचे देखें।

    Hero Image
    Forbes' world's 100 most powerful women 2022, See Full List

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की वार्षिक सूची जारी कर दी है, जिसमें भारत की छह महिलाओं को शामिल किया गया है। इसमें वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारामण सहित बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ, एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा और नायका की सीईओ फाल्गुनी नायर के साथ दो और नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां ध्यान देने वाली बात है कि भारत की वित्तीय मंत्री लगातार पांचवीं बार इस लिस्ट में शामिल हुई हैं। इस बात की खुशी जाहिर करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निर्मला सीतारमण को बधाई दी।

    कौन किस स्थान पर

    फोर्ब्स द्वारा जारी लिस्ट में निर्मला सीतारमण 36वें स्थान पर रहीं। वहीं, एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा इस साल लिस्ट में 53वें स्थान पर रहीं।

    दूसरी तरफ, SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को 54वां रैंक, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अध्यक्षा सोमा मंडल को 67वां रैंक, बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ को 72वां और नायका की सीईओ फाल्गुनी नायर को 89वां स्थान दिया गया है।

    बता दें कि इस लिस्ट में 39 कंपनियों के सीईओ, राज्य के 10 प्रमुख और 11 अरबपतियों को शामिल किया गया है, जिनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है।

    ये भारतीय महिलायें हैं शामिल

    निर्मला सीतारमण- भारत की वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए यह पांचवां साल है, जब उनको इस लिस्ट में शामिल किया गया है। उन्हें 2021 में 37वां रैंक, 2020 में 41वां और 2019 में 34वां रैंक मिला था।

    रोशनी नादर मल्होत्रा- एचसीएल टेक की 41 वर्षीय चेयरपर्सन मल्होत्रा 12 अरब डॉलर की टेक्नोलॉजी कंपनी होने वाले रणनीतिक फैसलों के लिए जानी जा रही हैं। फोर्ब्स की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में मल्होत्रा को दूसरी बार जोड़ा गया है।

    माधबी पुरी बुच- 56 वर्षीय SEBI की चेयरपर्सन बुच इसकी पहली महिला अध्यक्ष भी हैं, जो भारत के 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के स्टॉक मार्केट इकोसिस्टम की देखरेख करती है।

    सोमा मंडल- वहीं, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पहली महिला चेयरपर्सन सोमा मंडल ने अपने कार्यकाल में कंपनी के होने वाले लाभ को कई गुना बढ़ा दिया।

    किरण मजूमदार शॉ- बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्षा किरण मजूमदार शॉ को भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला के रूप में बताया गया है। उन्होंने 1978 में राजस्व के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी लिस्टिड बायोफार्मास्युटिकल फर्म की स्थापना की थी और इस फर्म ने अमेरिकी बाजार में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

    फाल्गुनी नायर- फैशन कंपनी के रूप में स्थापित नायका (Nykaa) की सीईओ फाल्गुनी नायर ने दो दशकों तक एक निवेश बैंकर के रूप में काम किया है। 2012 में उन्होंने खुद के लिए काम करने का फैसला किया और 2 मिलियन अमरीकी डालर के निवेश के साथ Nykaa की शुरुआत की। उन्होंने 2021 में इसे सार्वजनिक किया और भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला बन गईं।

    ये भी पढ़ें-

    RBI Repo Rate Hike: आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35 फीसद की वृद्धि की, महंगे होंगे आटो व होम लोन

    Digital Currency: यूपीआई से अलग होगा डिजिटल रुपया, इस तरह कर सकते हैं लेन-देन