Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिच ने भारत का वृद्धि दर अनुमान बढ़ाकर 6.2 प्रतिशत किया, चीन की जीडीपी को लग सकता है झटका

    By AgencyEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 08:03 PM (IST)

    साख निर्धारित करने वाली एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भारत के मध्यम अवधि के आर्थिक वृद्धि अनुमान को 0.70 प्रतिशत बढ़ाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है। फिच ने अपने पिछले अनुमानों की तुलना में ब्राजील भारत मेक्सिको इंडोनेशिया पोलैंड और तुर्की के लिए वृद्धि अनुमान को बढ़ाया है। फिच ने कहा कि भारत के लिए आर्थिक वृद्धि अनुमान बढ़ाने का कारण श्रम बल भागीदारी दर में अच्छा सुधार बताया है।

    Hero Image
    फिच ने भारत का वृद्धि दर अनुमान बढ़ाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है।

    पीटीआई, नई दिल्ली। साख निर्धारित करने वाली एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भारत के मध्यम अवधि के आर्थिक वृद्धि अनुमान को 0.70 प्रतिशत बढ़ाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है। रोजगार की स्थिति में सुधार तथा कामकाजी आयु की आबादी में हल्की वृद्धि की संभावना को देखते हुए वृद्धि अनुमान बढ़ाया गया है। फिच ने मध्यम अवधि 2023 से 2027 को माना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुर्की और इंडोनेशिया भी बनाएगा बढ़त

    फिच ने अपने पिछले अनुमानों की तुलना में ब्राजील, भारत, मेक्सिको, इंडोनेशिया, पोलैंड और तुर्की के लिए वृद्धि अनुमान को बढ़ाया है। फिच ने कहा कि भारत के लिए आर्थिक वृद्धि अनुमान बढ़ाने का कारण श्रम बल भागीदारी दर में अच्छा सुधार बताया है।

    यह भी पढ़ें- देशभर के लोगों को बेहद कम दामों पर मिलेगा प्याज, दाल और आटा; महंगाई पर केंद्र का एक्शन

    वर्ष 2020 में इसमें अच्छी-खासी गिरावट आई थी। फिच ने कहा, 'हमने भारत का आर्थिक वृद्धि अनुमान 0.7 प्रतिशत बढ़ा दिया है। वहीं ब्राजील, तुर्की और इंडोनेशिया के लिये अनुमान को 0.2 प्रतिशत बढ़ाया गया है।'

    चीन को झटका

    फिच ने सोमवार को एक रिपोर्ट में 10 उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए मध्यम अवधि में संभावित वृद्धि दर चार प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। यह पिछले 4.3 प्रतिशत के अनुमान से कम है। इसका एक प्रमुख कारण चीन की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान में 0.7 प्रतिशत की कटौती है।

    रेटिंग एजेंसी ने कहा, 'हमने चीन की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वृद्धि दर अनुमान को 5.3 प्रतिशत से घटाकर 4.6 प्रतिशत कर दिया है। हाल के वर्षों में चीन की वृद्धि दर में तेजी से कमी आई है। रियल एस्टेट के क्षेत्र में नरमी से निवेश परिदृश्य पर असर पड़ा है।

    इसके अलावा आज ब्रोकरेज फर्म मार्गन स्टेनली ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 2027 तक सांकेतिक जीडीपी पांच लाख करोड़ डालर तक पहुंच जाएगी और इस तरह भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत, मार्गन स्टेनली की रिपोर्ट में हुआ खुलासा