Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोना खरीदने को लेकर एक्सपर्ट ने दी चौंकाने वाली सलाह, इस मेटल को बताया निवेश के लिए बेहतर

    gold investment advice अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। अभी सुबह 1157 बजे एमसीएक्स के बेंचमार्क में 24 कैरेट सोने का भाव 95353 रुपये चल रहा है। इसके दाम में 444 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई है। गिरते दामों को देखते हुए हर कोई सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट इसे लेकर अलग राय दे रहे हैं।

    By Mansi Bhandari Edited By: Mansi Bhandari Updated: Wed, 30 Apr 2025 12:39 PM (IST)
    Hero Image
    सोना खरीदने को लेकर एक्सपर्ट ने दी ये जरूरी सलाह, किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा?

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश का ही जरिया नहीं है। बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती है। आज के दिन कई लोग सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, क्योंकि आज देश भर में अक्षय तृतीया मनाई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, आज के दिन सोने के दाम में भी अच्छी खासी गिरावट आई है। खबर लिखते समय दोपहर 12:10 बजे 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 500 रुपये तक गिर चुका है। इसके दाम में अभी 482 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। लगातार गिर रहे दामों को देखते हुए, हो सकता है आप भी सोना खरीदने की योजना बना रहे हों। लेकिन सोना खरीदने को लेकर एक्सपर्ट की अलग राय है।

    सोना खरीदने को लेकर क्या कह रहे एक्सपर्ट?

    कमोडिटी एडवाइजरी फर्म केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया कहते हैं, अगर सोना शादी या अन्य किसी उद्देश्य से खरीदा जा रहा है, तो ये सही है। हालांकि इसे अभी निवेश के मकसद से सोना खरीदना ठीक नहीं होगा। केडिया ने कहा कि महंगाई के साथ इसमें 6-7% तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

    इसके साथ ही अजय केडिया ने सोने की जगह चांदी खरीदने की सलाह दी है। अजय केडिया ने बताया कि चांदी में आपको 30 फीसदी तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

    कितना गिर सकता है सोने का भाव?

    केडिया के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव अभी 86,000 रुपये से 87,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है। वहीं चांदी का दाम आगे 125000 से 130000 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने का अनुमान है।

    आज क्या है सोने और चांदी का दाम?

    एमसीएक्स यानी Multi Commodity Exchange में सोने का भाव दोपहर 12:24 बजे 95,353 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। ये दाम एमसीएक्स बेंचमार्क से लिया गया है। इसके दाम में अभी 473 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही 10 ग्राम चांदी का दाम एमसीएक्स बेंचमार्क में अभी 97,500 रुपये चल रहा है। इसके कीमत में 1275 रुपये की गिरावट आई है।

    18, 22 और 24 कैरेट सोने में क्या है ज्यादा बेहतर?

    सोने से बने किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए उसे कैरेट से मापा जाता है। वहीं आप हॉलमार्क के जरिए भी सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। 24 कैरेट सोने को 18 और 22 कैरेट सोने से ज्यादा शुभ माना जाता है। क्योंकि इसमें सोने की मात्रा सबसे अधिक होती है।

    लेकिन 24 कैरेट सोना, आभूषण या गहने बनाने के लिए उपयुक्त नहीं है। क्योंकि इसमें ज्यादा लाचीलापन होता है। जिसकी वजह से 24 कैरेट सोना आभूषण के लिए मजूबत नहीं माना जाता।

    22 कैरेट सोने को आभूषण या गहने बनाने के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें 91 फीसदी सोना और बाकी अन्य धातुओं का मिश्रण होता है।