सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

146 खेपों को रिजेक्ट करने वाले चीन पर EU का शिकंजा! GMO वाली खेपों पर लगाया बैन, भारत को मिला फायदा

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:27 PM (IST)

यूरोपीय संघ ने चीन से आने वाले चावल आधारित खाद्य उत्पादों की कई खेपों को प्रतिबंधित GMOs के कारण वापस ...और पढ़ें

ईयू से लौटाई चीन की खेप

ईयू से लौटाई चीन की खेप

HighLights

  1. यूरोपीय संघ ने चीन के GMO खाद्य उत्पादों को लौटाया।

  2. चीन खुद भारत के चावल शिपमेंट को खारिज करता रहा।

  3. भारत को यूरोपीय संघ में निर्यात का बड़ा फायदा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| चीन अक्सर अपनी बदमाशी के लिए चर्चा में रहता है। भारत समेत अन्य देशों से आनी वाले खाद्य पदार्थों की खेप को GMO का बहाना बनाकर रिजेक्ट करने वाला चीन अब खुद उसी जाल में फंस गया है। यूरोपीय संघ (EU) ने 15 सितंबर के बाद से चीन से आए चावल आधारित तीन खाद्य उत्पादों की खेपों को सीमा से वापस लौटा दिया है। इन उत्पादों में प्रतिबंधित जेनेटिकली मॉडिफाइड ऑर्गेनिज्म (GMO) यानी आनुवंशिक रूप से संशोधित जीव पाए गए हैं।

रैपिड अलर्ट सिस्टम फॉर फूड एंड फीड (RASFF) के नॉटिफिकेशन के अनुसार, इनमें से दो खेपों को नवंबर में और एक को 24 सितंबर को खारिज किया गया। इसके साथ ही चीन से आने वाली उन खेपों की संख्या आठ हो गई है, जिनमें GMO की मौजूदगी पाई गई है।

नवंबर में दो खेपों में मिला GMO

RASFF की 11 नवंबर की अधिसूचना के अनुसार, चीन से आए बारबेक्यू फ्लेवर वाले राइस क्रैकर्स (चावल से बने कुरकुरे स्नैक्स) में अनधिकृत GMO पाए गए। बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में जर्मनी ने सीमा पर खेप को खारिज करने की अधिसूचना जारी की। इससे पहले 9 नवंबर को जर्मनी ने एक अन्य खेप में भी चावल के अनऑथराइज्ड GMO की पुष्टि की थी।

वहीं, 24 सितंबर को बेल्जियम ने चीन से आए राइस केक में गैर-अधिकृत GMO की मौजूदगी की सूचना दी थी। इस साल इससे पहले जारी अधिसूचनाओं में चीन से आए राइस क्रैकर्स, नूडल्स और चावल के आटे की खेपों में भी GMO पाए गए थे।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

चीन के चावल आधारित खाद्य उत्पादों में अनऑथराइज्ड GMO सामग्री मिलने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि यह उन GMO सामग्रियों के बाजार में पहुंचने का नतीजा हो सकता है, जिनका चीन पहले वैज्ञानिक परीक्षण कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के सेवानिवृत्त अर्थशास्त्री फ्रेड गेल ने अपने ब्लॉग 'डिम सम्स' में कहा कि चीन आनुवंशिक रूप से संशोधित चावल की खेती से इनकार करता है, लेकिन अतीत में ऐसे मामले सामने आए हैं, जब साइंटिफिक टेस्टिंग के दौरान उगाए गए GMO चावल की सामग्री लीक होकर चीनी बाजार तक पहुंच गई थी।

मीडिया के व्यापारिक सूत्र के मुताबिक, बीजिंग अब तक GMO चावल के मूल स्रोत का पता लगाने में सफल नहीं हो पाया है। यही वजह है कि इसके अंश निर्यात की जाने वाली खेपों में मिल रहे हैं।

चीन भी भारतीय चावल की खेपों को कर रहा वापस

इन घटनाक्रमों के बीच चीन इस साल मार्च से कथित तौर पर GMO की मौजूदगी के आरोप में भारत से आने वाले चावल के शिपमेंट भी वापस कर रहा है। भारत के अलावा चीन ने कजाकिस्तान, रूस, यूक्रेन, बेलारूस और जापान से आई कुछ खेपों को भी वापस भेजा है। इन देशों में GMO फसलों की खेती पर प्रतिबंध है।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर करारी चोट, कपड़ा फैक्ट्रियों पर लगे ताले! भारत के पास बढ़त बनाने का बड़ा मौका

इन देशों से आने वाली रेपसीड ऑयल और गेहूं के आटे की खेपों में GMO होने का आरोप लगाया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, चीन ने जनवरी से जून के बीच रिकॉर्ड 146 खेपों को खारिज किया। यह 2025 में दर्ज 38 खेपों की तुलना में लगभग चार गुना है।

भारतीय चावल के लिए राहत की बात

इस पूरे मामले में भारत के लिए राहत की बात यह है कि EU ने अब तक किसी भी भारतीय खाद्य खेप को GMO पाए जाने के आधार पर खारिज नहीं किया है। इससे चीन के खाद्य निर्यात में सामने आ रही GMO संबंधी समस्याओं के मुकाबले भारतीय चावल निर्यात की स्थिति बेहतर नजर आती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।