सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

US चुनाव से एलन मस्क को बड़ा झटका: संपत्ति में आई ₹10 लाख करोड़ की गिरावट; अब जांच का भी खतरा

Published: Sat, 07 Nov 2026 03:36 PM (IST)

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद एलन मस्क की संपत्ति में 10.6 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई, जिससे उनकी ...और पढ़ें

मस्क की संपत्ति घटी

मस्क की संपत्ति घटी

HighLights

  1. मस्क की संपत्ति 10.6 लाख करोड़ रुपये घट गई

  2. डेमोक्रेट्स के बहुमत से कंपनियों की जांच का खतरा

  3. ट्रंप को फंडिंग के कारण सरकारी ठेकों की जांच संभव

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को तगड़ा झटका लगा। मगर ये झटका सिर्फ उनकी पार्टी को ही नहीं लगा, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को भी लगा। वो इसलिए क्योंकि, महज दो दिन में ही मस्क की संपत्ति करीब 10.6 लाख करोड़ घट गई।
इतना ही नहीं, डेमोक्रेट्स के संसद के दोनों सदनों में बहुमत प्राप्त कर लेने के बाद मस्क पर एक और खतरा आ गया है। ये खतरा है उनकी कंपनियों की जांच का।

कंपनियों की मार्केट कैप घटी

चुनाव के बाद मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स की मार्केट कैपिटल में 42.9 लाख करोड़ घट गई, जिसके नतीजे में मस्क की पर्सनल नेटवर्थ में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई है। हालांकि शुक्रवार को मस्क की कंपनियों की शेयरों में तेजी लौट आई, जिससे उनकी नेटवर्थ ने फिर से काफी हद तक रिकवरी की है।
इतना ही नहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी मस्क की कंपनियों को मिले सरकारी ठेकों, कारोबारी हितों और ट्रम्प प्रशासन के साथ उनके संबंधों की भी जांच कर सकती है।

ट्रंप की पार्टी को फंडिंग

बीते 13 सालों में मस्क ने ट्रंप की पार्टी को 6900 करोड़ रुपये फंडिंग की। इसके बाद ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में मस्क को कई सरकारी ठेके मिले। इसीलिए वे अब डेमोक्रेट्स के निशाने पर आ सकते हैं। डेमोक्रेट्स ने वादा किया है कि ठेके और फंडिंग की जांच की जाएगी।

इन ठेकों की जांच हो सकती है

सैन्य उपग्रहों का प्रक्षेपण, खतरों की निगरानी वाले सैटेलाइट, सेना के लिए सैटेलाइट नेटवर्क, 18 रॉकेट प्रक्षेपण, स्पेस स्टेशन के लिए मिशन और सैन्य उपग्रहों के लिए प्रक्षेपण जैसे ऑर्डर्स की जांच हो सकती है। बता दें कि कैलिफोर्निया छोड़कर मस्क ने टेक्सास को अपना नया ठिकाना बनाया था। मगर अब वहां डेमोक्रेट्स जीत गए और वहां भी मस्क के लिए परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें - भारत के सबसे पुराने हलवाई: 231 साल तक पुराना इतिहास; लाहौर-कराची वालों का स्वाद दिल्ली-मुंबई वालों को खूब भाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।