सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बकरीद पर कब बंद बैंक रहेंगे? क्या आपके शहर में आज होगा कामकाज; जानें 27 और 28 मई को कहां-कहां रहेगी छुट्टी

Published: Wed, 27 May 2026 08:25 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2026 09:50 AM (IST)

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के कारण 27 और 28 मई को देश के विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के कैलेंडर ...और पढ़ें

आज बैंक खुलेंगे या नहीं?

आज बैंक खुलेंगे या नहीं?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में 27 और 28 मई को बैंकों में कामकाज नहीं होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, चांद की तारीख के आधार पर अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग दिन बैंक बंद रखे जाएंगे। आइए देखते हैं कि आपके इलाके में बैंक किस दिन बंद रहेंगे।

27 मई (बुधवार) को कहां-कहां नहीं खुलेंगे बैंक?

बुधवार के दिन उत्तर और पूर्वी भारत के साथ-साथ कई अन्य राज्यों में अवकाश रहेगा। जिन शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, वे हैं:

  • नई दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, देहरादून, चंडीगढ़ और शिमला
  • भोपाल, रायपुर, रांची और कोलकाता
  • अहमदाबाद, गुवाहाटी, अगरतला, कोहिमा और इम्फाल
  • कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, जम्मू और श्रीनगर

28 मई (गुरुवार) को किन शहरों में रहेगी छुट्टी?

अगले दिन यानी कल गुरुवार को मुख्य रूप से दक्षिण और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन निम्न शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी:

  • मुंबई, बेलापुर, नागपुर और पणजी
  • बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और विजयवाड़ा
  • पटना, जयपुर, आइजोल और शिलांग

(नोट: जम्मू और श्रीनगर में स्थानीय नियमों के कारण इस दिन भी अवकाश सूची में शामिल है।)

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी पूरी तरह चालू

बैंक ब्रांच बंद होने से ग्राहकों को परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप घर बैठे यूपीआई (UPI), मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम (ATM) के जरिए अपने सभी जरूरी वित्तीय लेनदेन आसानी से निपटा सकते हैं। ये सभी डिजिटल सुविधाएं बिना किसी रुकावट के 24 घंटे काम करती रहेंगी।

तारीखों में क्यों आया यह अंतर?

मुस्लिम समुदाय के सभी पर्व इस्लामिक चंद्र कैलेंडर पर आधारित होते हैं। इस बार जिलहिज्जा का चांद देश के ज्यादातर हिस्सों में तय वक्त पर नजर नहीं आया, इसलिए अधिकतर राज्यों में यह त्योहार एक दिन आगे खिसककर 28 मई को चला गया। हालांकि, जम्मू-कश्मीर सहित कुछ इलाकों में क्षेत्रीय कमेटियों ने चांद दिखने की पुष्टि की, जिसके चलते वहां 27 मई को ही यह पर्व मनाया जाएगा। अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में चांद के दिखने में इस तरह का अंतर होना काफी आम बात है।

ये भी पढ़ें - CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी भी हुई चौथी बार महंगी, मंगलवार से इतने बढ़े दाम; चेक करें अपने शहर का रेट