सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी भी हुई चौथी बार महंगी, मंगलवार से इतने बढ़े दाम; चेक करें अपने शहर का रेट

Published: Tue, 26 May 2026 08:14 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2026 08:26 AM (IST)

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह ₹83.09 प्रति किलोग्राम हो गई ...और पढ़ें

फिर बढ़े CNG के दाम (ये फोटो AI जनरेटेड है)

फिर बढ़े CNG के दाम (ये फोटो AI जनरेटेड है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला रुकता नहीं दिख रहा है। सोमवार को 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद मंगलवार को नई दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में भी दो हफ्तों में चौथी बार इजाफा हुआ। दिल्ली में सीएनजी (CNG Price Hike Today) की कीमतों में ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। पश्चिम एशिया में लंबे समय से चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार दबाव में है, जिसके चलते भारत में फ्यूल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। आगे चेक करें अपने शहर में सीएनजी के नए रेट।

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के नए रेट

इंद्रप्रस्थ गैस के ताजा बदलाव के बाद, दिल्ली में CNG की कीमत अब ₹81.09 प्रति किलोग्राम से बढ़कर ₹83.09 प्रति किलोग्राम हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी कीमतें बढ़ाई गई हैं। इनमें नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के ग्राहकों को अब ₹91.70 प्रति किलोग्राम देने होंगे, जबकि गुरुग्राम में कीमतें बढ़कर ₹88.12 प्रति किलोग्राम हो गई हैं।
अजमेर में CNG की कीमतें बढ़कर ₹92.44 प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

चेक करें अपने शहर का रेट

शहर
नए दाम (26 मई से)
दिल्ली एनसीटी
83.09 रुपये प्रति किलोग्राम
नोएडा
91.70 रुपये प्रति किलोग्राम
गाजियाबाद
91.70 रुपये प्रति किलोग्राम
मुजफ्फरनगर
91.58 रुपये प्रति किलोग्राम
मेरठ
91.58 रुपये प्रति किलोग्राम
शामली
91.58 रुपये प्रति किलोग्राम
गुरुग्राम
88.12 रुपये प्रति किलोग्राम
रेवाड़ी
87.70 रुपये प्रति किलोग्राम
करनाल
87.43 रुपये प्रति किलोग्राम
कैथल
88.43 रुपये प्रति किलोग्राम
कानपुर
94.42 रुपये प्रति किलोग्राम
हमीरपुर
94.42 रुपये प्रति किलोग्राम
फतेहपुर
94.42 रुपये प्रति किलोग्राम
अजमेर
92.44 रुपये प्रति किलोग्राम
पाली
92.44 रुपये प्रति किलोग्राम
राजसमंद
92.44 रुपये प्रति किलोग्राम
महोबा
89.42 रुपये प्रति किलोग्राम
बाँदा
89.42 रुपये प्रति किलोग्राम
चित्रकूट
89.42 रुपये प्रति किलोग्राम
हापुर
92.70 रुपये प्रति किलोग्राम
गौतम बुद्ध नगर
91.70 रुपये प्रति किलोग्राम
ग्रेटर नोएडा
91.70 रुपये प्रति किलोग्राम

पेट्रोल-डीजल के भी दाम बढ़े

ये ताजा बढ़ोतरी IGL द्वारा 23 मई को CNG की कीमतों में ₹1 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी किए जाने के कुछ ही दिनों बाद की गयी है। उस समय यह 10 दिनों के भीतर हुई तीसरी बढ़ोतरी थी। इस महीने की शुरुआत में, लंबे समय तक कीमतों में कोई बदलाव न होने के बाद, जब ईंधन की कीमतों में संशोधन फिर से शुरू हुआ, तब से पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी देखी गई है।

कीमतों में बार-बार हो रही ये बढ़ोतरी वैश्विक कच्चे तेल की ऊँची कीमतों, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास आपूर्ति में आई रुकावटों से जुड़ी चिंताओं और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुई लगातार अस्थिरता के बीच हो रही है।

ये भी पढ़ें - Petrol-Diesel Price Hike: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, ‌₹2.87 तक कीमतों में इजाफा; चेक करें अपने शहर के रेट