Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LEED प्लेटिनम सर्टिफिकेशन में DS Group हेडक्वार्टर को लीडरशिप से किया सम्मानित, दुनिया की नंबर 1 ग्रीन बिल्डिंग बनी

    By Ashish DeepEdited By:
    Updated: Fri, 01 Apr 2022 05:33 PM (IST)

    DS Group के Rajnigandha Catch Pulse FRU Maze Ksheer Pass Pass BABA Tulsi L’Opera Le Marche Birthright The Manu Maharani और Namah प्रमुख ब्रांड्स हैं जिन्हें ग्रुप आज गर्व के साथ प्रगति की ओर ले जा रहा है।

    Hero Image
    1929 में स्थापित इस ग्रुप की एक प्रेरक कहानी है। (Pti)

    नई दिल्‍ली, ब्रांड डेस्‍क। DS Group (धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप) एक मल्टी-बिजनेस कॉरपोरेशन है। यह देश के अग्रणी FMCG (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) समूहों में से एक है, जिसकी मजबूत उपस्थिति भारत के साथ-साथ विदेशों में भी है। 1929 में स्थापित इस ग्रुप की एक प्रेरक और सफल व्यावसायिक कहानी है, जो दूरदर्शी विकास के साथ एक उल्लेखनीय इतिहास और विरासत को साथ लेकर चलती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माउथ फ्रेशनर, फूड एंड बेवरेज, कन्फेक्शनरी, हॉस्पिटैलिटी, एग्री, लग्जरी रिटेल, टोबैको बिजनेस और अन्य दूसरे बिजनेस में उपस्थिति के साथ DS Group का पोर्टफोलियो व्यापक और अलग-अलग क्षेत्रों में है। Rajnigandha, Catch, Pulse, FRU, Maze, Ksheer, Pass Pass, BABA, Tulsi, L’Opera, Le Marche, Birthright, The Manu Maharani और Namah ये कुछ प्रमुख ब्रांड्स हैं, जिन्हें ग्रुप आज गर्व के साथ प्रगति की ओर ले जा रहा है।

    कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी DS Group के बिजनेस ऑब्जेक्टिव का अभिन्न अंग है, जो आजीविका बढ़ाने और सस्टेनेबल कम्युनिटी का निर्माण करती है। यह ग्रुप जल, आजीविका और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान देते हुए इसके उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए देश भर में ऐसे परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह ग्रुप ऊर्जा और जल संरक्षण सहित अपने कई 'ग्रीन इनिशिएटिव' को लगातार विस्तार दे रहा है और एक प्रतिबद्ध कॉर्पोरेट ग्रुप के रूप में दुनिया को क्या चाहिए, इस पर अपनी भूमिका निभा रहा है।

    NCR में स्थित डीएस ग्रुप मुख्यालय (DSHQ) में कॉर्पोरेट कार्यालय, एक रिसर्च एवं डेवलपमेंट केंद्र, कन्फेक्शनरी, खाद्य सामग्री आदि की अत्याधुनिक निर्माण सुविधाएं है। DS Group के मौजूदा भवन को USGBC (यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल) के तहत एनर्जी और एनवायरमेंट डिजाइन (LEED) प्लेटिनम सर्टिफिकेशन में लीडरशिप से सम्मानित किया गया है। DSHQ लगातार दो वर्षों से दुनिया भर में सभी LEED v4 O&M (ग्रीन बिल्डिंग होने के लिए ओ एंड एम -ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस प्रोग्राम वर्जन 4.0) मौजूदा बिल्डिंग में लीडर है और अभी भी मौजूदा ग्रीन बिल्डिंग परियोजनाओं में अपनी स्थिति को बरकरार रखा है। इस मामले में यह ग्रुप वैश्विक लीडर बन चुका है। LEED विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सस्टेनेबिलिटी का सिंबल है। इससे सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मतलब है कि सस्टेनेबल नीतियों के साथ कोई इमारत कार्बन उत्सर्जन को कम कर रही है, संसाधनों का संरक्षण कर रही है और ऑपरेटिंग कॉस्ट को कम कर रही है।

    LEED सात क्रेडिट कैटेगरी में दुनिया भर में ग्रीन बिल्डिंग का मूल्यांकन करता है। इन्हें USGBC द्वारा अंक दिए जाते हैं। क्रेडिट प्राप्त करने के लिए जिन सात क्षेत्रों में DS Group ने महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, उनमें शामिल है लोकेशन एंड ट्रांसपोर्टेशन, सस्टेनेबल साइट्स, वॉटर एफिशिएंसी, एनर्जी एंड एटमॉस्फेयर, मटेरियल एंड रिसोर्स, इंडोर एनवायरमेंट क्वालिटी, इनोवेशन इन डिजाइन प्रोसेस एंड रीजनल प्रायोरिटी।

    भविष्य की पीढ़ी के लिए बेहतर संभावनाओं की खोज और संसाधनों की सुरक्षा बेहद आवश्यक है। DS Group इस दिशा में काफी काम कर रहा है। इन्होंने पर्यावरण, सामाजिक और आर्थिक मोर्चों पर एक संतुलित नीति अपनाई है। इन्होंने देश में सस्टेनेबिलिटी पर कई पहलों की शुरुआत की है, जिसमें शामिल है ऊर्जा प्रबंधन, जल प्रबंधन, मटेरियल कंजर्वेशन, रीसाइक्लिंग और वेस्ट मैनेजमेंट। इसके साथ ही यह ग्रुप बिजनेस और सोशल लक्ष्यों के साथ पर्यावरणीय लक्ष्यों को भी पूरा कर रहा है।

    Note - यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है।