सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DreamFolks Services IPO: 24 अगस्‍त को खुलेगा यह आईपीओ, यहां चेक करें सारी डिटेल्स

By Sarveshwar PathakEdited By:
Published: Fri, 19 Aug 2022 11:55 AM (GMT+05:30)

DreamFolks Services IPO ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड (Dreamfox Services Limited IPO) आईपीओ बहुत जल्द अपना आईपीओ ला रही है। यह कंपनी ...और पढ़ें

DreamFolks Services IPO: DreamFolks Services' IPO to kick off on Aug 24
DreamFolks Services IPO: DreamFolks Services' IPO to kick off on Aug 24

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। एयरपोर्ट पर फूड, स्पा और लाउंज जैसी सर्विस मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी DreamFolks Services आईपीओ लेकर आ रही है। एयरपोर्ट सेवा एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा। आईपीओ डॉक्युमेंट्स के अनुसार, तीन दिनों के लिए खुला यह इश्यू 26 अगस्त को बंद होगा। हालांकि, एंकर इनवेस्टर्स एक दिन पहले यानी 23 अगस्त को ही इश्यू सब्सक्राइब कर सकेंगे। बता दें ड्रीमफॉम्‍स वही कंपनी है, जो एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स को एडवांस एक्‍सपीरियंस करवाने के लिए कई फैसिलिटीज प्रोवाइड कराती है। आइए जरा कंपनी और उसके आईपीओ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कंपनी की जानकारी

ड्रीमफोक्स (DreamFolks) अपने प्लेटफॉर्म के जरिए एयरपोर्ट पर यात्रियों का बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी का एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल भारत में काम करने वाले ग्लोबल कार्ड नेटवर्क और क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों को विभिन्न एयरपोर्ट लाउंज ऑपरेटर्स व एयरपोर्ट से जुड़ी अन्य सेवाएं मुहैया कराने वालों के साथ एक समान टेक प्लेटफॉर्म पर लाकर जोड़ती हैं। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट से जुड़ी सेवाएं जैसे कि लाउंज, फूड व बेवरेज, स्पा, मीट एंड असिस्ट एयरपोर्ट ट्रांसफर, ट्रांजिस्ट होटल्स या आराम करने वाले कमरे और बैगेज ट्रांसफर सर्विसेज का एक्सेस आसानी से मिलता है। इसका रेवेन्यू वित्त वर्ष 2016-2017 से वित्त वर्ष 2019-20 के बीच 55 फीसद के सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ा था। वहीं, वित्त वर्ष 2017 में इसे 98.7 करोड़ रुपये की आय हुई थी, जबकि वित्त-वर्ष 2020 में कंपनी को 367.04 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हुआ था।

ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड आईपीओ की डिटेल्स

यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-26 अगस्त के बीच खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले 23 अगस्त को खुलेगा। इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है और कंपनी के प्रमोटर्स लिबेरथा पीटर कलाट, दिनेश नागपाल और मुकेश यादव ओएफएस विंडो के तहत 1.72 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे। यह इश्यू के बाद कंपनी के पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 33 फीसद होगा। इश्यू के लिए इक्विरस कैपिटल और मोतीलाल ओसवाल इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।