सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेक्सिको से आयात होने वाले सामानों पर 20 फीसदी का टैक्स लगा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

By Surbhi JainEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 01:20 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 01:25 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति उन देशों पर 20 फीसदी का टैक्स लगा सकते हैं जिनसे अमेरिका ज्यादा सामान आयात करता है।

मेक्सिको से आयात होने वाले सामानों पर 20 फीसदी का टैक्स लगा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप
मेक्सिको से आयात होने वाले सामानों पर 20 फीसदी का टैक्स लगा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी नीतियों को लेकर काफी सख्त हैं और वो उन सभी देशों (जिनमें मैक्सिको प्रमुख है) से आयात होने वाले सामानों पर 20 फीसदी का सीमा शुल्क (बॉर्डर टैक्स) लगा सकते हैं, जिनके साथ ट्रेड डेफिसिट का स्तर ज्यादा है। यानी इन देशों से अमेरिका सामान आयात ज्यादा करता है बल्कि उन देशों को निर्यात का स्तर काफी कम है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी अमेरिकन फर्स्ट और अमेरिका फर्स्ट की नीति पर दमदार तरीखे से जोर दे रहे हैं।

टैक्स से मिलने वाला पैसा कहां खर्च होगा?
ऐसे देशों पर लगाए जाने वाले शुल्क के माध्यम से जो पैसा मिलेगा अमेरिका को जो पैसा मिलेगा, व्हा्इट हाउस के अनुसार उसका इस्तेमाल अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर बनाई जाने वाली दीवार को बनाने में होगा। जानकारी के मुताबिक यह अमेरिका और मैक्सिको की सीमा पर प्रस्तावित दीवार के कंस्ट्र क्श न के लिए फंड जुटाने के तरीकों में से एक है।

कर का यह प्रस्ताव सिर्फ मैक्सिको के लिए:
व्हाकइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी सीन स्पाइसर ने बताया कि फिलहाल यह प्रस्ताव सिर्फ मैक्सिको के लिए ही है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप उस 50 अरब डॉलर के इम्पोकर्ट पर 20 फीसदी की दर से टैक्स लगाते हैं तो यह एक ऐसा काम है, जिसे 160 अन्य देश इस समय कर रहे हैं। हमारे देश की नीति है कि एक्स्पोर्ट पर टैक्स लगाओ और इम्पोसर्टेड वस्तुओं को मुक्त रूप से आने दो। यह विचित्र सी बात है। इम्पोइर्ट पर टैक्सड लगाने की पॉलिसी से हम एक साल में 10 अरब डॉलर हासिल कर सकते हैं। इस अकेले तरीके से दीवार के कंस्ट्र क्शबन के खर्च का भुगतान कर सकते हैं।’’

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।