सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPO: मालामाल हुए निवेशक, 77 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए DOMS के शेयर

By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
Published: Wed, 20 Dec 2023 11:25 AM (IST)

DOMS Share Price आज शेयर मार्केट में DOMS कंपनी के शेयर लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयर प्री-ओपन सत्र में ...और पढ़ें

मालामाल हुए [DOMS के निवेशक (जागरण फाइल फोटो)
मालामाल हुए [DOMS के निवेशक (जागरण फाइल फोटो)

 एजेंसी, नई दिल्ली। शेयर बाजार में लिस्टिंग का सिलसिला जारी है। आज शेयर बाजार में पेसिल मेकर कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (DOMS Industries Ltd ) के शेयर लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयर 790 रुपये के निर्गम मूल्य पर लिस्ट हुए हैं। इसका मतलब है कि कंपनी के स्टॉक 77 प्रतिशत से अधिक के भारी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए।

बीएसई और एनएसई दोनों पर स्टॉक 1,400 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 77.21 प्रतिशत की छलांग दर्शाता है। इसके बाद में कंपनी के शेयर बीएसई पर स्टॉक 79.30 प्रतिशत बढ़कर 1,416.50 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 79.11 प्रतिशत उछलकर 1,415 रुपये पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana के 16वीं किस्त के लाभार्थियों की संख्या में आ सकती है कमी, ये ही इसकी वजह

आज सुबह के कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,622.14 करोड़ रुपये था। डीओएमएस इंडस्ट्रीज के आईपीओ को संस्थागत खरीदारों से भागीदारी मिली। आखिरी दिन कंपनी के आईपीओ क 93.40 गुना सदस्यता प्राप्त हुई।

डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड आईपीओ

कंपनी ने 1,200 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। इसमें 350 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 850 करोड़ रुपये की बिक्री का प्रस्ताव था। आईपीओ का प्राइस बैंड 750-790 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी इस आईपीओ से जुटाए राशि का इस्तेमाल उपकरणों, वॉटरकलर पेन, मार्कर और हाइलाइटर्स के साथ-साथ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। इसके अलावा वह उत्पादन क्षमताओं का विस्तार करने के लिए एक नई विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए भी करेगी।

यह भी पढ़ें- Visa और MasterCard से भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ