सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar Vs Rupee: महीने के पहले दिन भारतीय करेंसी में आई तेजी, डॉलर के मुकाबले 8 पैसा मजबूत हुआ रुपया

By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
Published: Fri, 01 Dec 2023 10:31 AM (GMT+05:30)

Dollar Vs Rupee गुरुवार को आए जीडीपी आंकड़ों के बाद शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। इसी के साथ भारतीय करेंसी में भी तेजी देखने को मिला है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढ़कर 83.29 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमत 84 अमेरिकी डॉलर के स्तर से घटकर 80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

महीने के पहले दिन भारतीय करेंसी में आई तेजी
महीने के पहले दिन भारतीय करेंसी में आई तेजी

 पीटीआई, नई दिल्ली। विदेशी संस्थागत निवेशकों के द्वारा जारी खरीद ने भारतीय करेंसी को बढ़त के साथ खोला है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढ़कर 83.29 पर पहुंच गया। गुरुवार को जीडीपी आंकड़ों के बीच ने शेयर बाजार को बढ़ावा दिया है।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत 84 अमेरिकी डॉलर के स्तर से घटकर 80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई है। तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक+ ने 2024 के लिए उत्पादन कम करने को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.29 पर मजबूत खुला और 83.25 के उच्चतम स्तर को छू गया। बाद में इसने ग्रीनबैक के मुकाबले 83.29 पर कारोबार किया, जो पिछले बंद के मुकाबले 8 पैसे की बढ़त दर्शाता है। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 83.37 पर बंद हुआ।

इस बीच, डॉलर सूचकांक में डॉलर 0.09 प्रतिशत कम होकर 103.41 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत गिरकर 80.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार में तेजी

आज बीएसई सेंसेक्स 284.82 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 67,273.26 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 87.90 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 20,221.05 पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को 8,147.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर के दौरान भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रही। यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अनुमानित 6.5 प्रतिशत से काफी ऊंची रही। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था में से एक है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।