सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Divgi TorqTransfer Systems IPO अलॉटमेंट की तारीख आज, ऐसे चेक करें ऑनलाइन स्टेटस

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Thu, 09 Mar 2023 10:13 AM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2023 10:18 AM (IST)

अगर आप निवेश करने के लिए किसी ऑफर की तलाश में हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Divgi ...और पढ़ें

Divgi TorqTransfer Systems IPO allotment date today, know how to check online status
Divgi TorqTransfer Systems IPO allotment date today, know how to check online status

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Divgi TorqTransfer Systems IPO: दिव्गी टॉर्क शेयरों के आवंटन की घोषणा आज होने जा रही है। यह एलान किसी भी समय किया जा सकता है। Divgi TorqTransfer Systems IPO आवंटन की तारीख 9 मार्च 2023, यानी आज है।

जिन लोगों ने पब्लिक इश्यू के लिए आवेदन किया है, वे बीएसई या आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं। Divgi TorqTransfer Systems IPO का आधिकारिक रजिस्ट्रार लिंक इन टाइम प्राइवेट लिमिटेड है।

ऑनलाइन कर सकते हैं जांच

आवेदक बीएसई या लिंक इन टाइम वेबसाइट पर अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseindia.com है, जबकि लिंक इनटाइम वेबसाइट का पाथ है- linkintime.co.in। यूजर्स डायरेक्ट बीएसई लिंक - bseindia.com/investors/appli_check.aspx या डायरेक्ट लिंक इनटाइम वेब लिंक - linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html पर लॉग इन कर सकते हैं।

लिंक इन टाइम पर Divgi TorqTransfer Systems IPO की जांच

जिन लोगों ने शेयरों के लिए अप्लाई किया है, वे डायरेक्ट लिंक इनटाइम वेब लिंक- linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html पर लॉग इन कर सकते हैं। अपने Divgi TorqTransfer Systems IPO आवंटन स्थिति की ऑनलाइन जांच करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप ये तरीका अपनाएं-

  • डायरेक्ट लिंक इनटाइम वेब लिंक पर लॉगिन करें - linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html 
  • Divgi TorqTransfer Systems IPO चुनें।
  • अपना पैन डिटेल दर्ज करें।
  • 'सर्च' विकल्प पर क्लिक करें।
  • Divgi TorqTransfer Systems IPO आवंटन स्थिति मॉनीटर या स्मार्टफोन स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी।

Divgi TorqTransfer Systems IPO आवंटन स्थिति BSE

बीएसई वेबसाइट पर अपने Divgi TorqTransfer Systems IPO आवंटन स्थिति की ऑनलाइन जांच करने के लिए BSE लिंक- bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर लॉग करें।

  • बीएसई लिंक पर लॉगिन करें- bseindia.com/investors/appli_check.aspx
  • Divgi TorqTransfer Systems IPO चुनें।
  • Divgi TorqTransfer Systems IPO एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अपना पैन नम्बर दर्ज करें।
  • 'मैं रोबोट नहीं हूं' पर क्लिक करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • Divgi TorqTransfer Systems IPO अलॉटमेंट स्टेटस कंप्यूटर मॉनीटर या स्मार्टफोन स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी।