Delhi Richest Person: कौन है दिल्ली का 'सबसे अमीर आदमी', इतने करोड़ों में नेटवर्थ और सैलरी; देखें डिटेल
Delhis Richest Man दिल्ली सिर्फ दिल से अमीर नहीं है बल्कि पैसों के मामले में भी आगे रहती है। यहां दुनिया की बड़ी कंपनियों के ब्रांच मौजूद है। इसके साथ ही देश के कई अमीर शख्स भी यहीं रहते हैं। वहीं दिल्ली वालों के पास काम के लिए गुड़गांव और नोएडा भी है। आज हम दिल्ली के सबसे अमीर शख्स के बारे में जानने वाले हैं।

नई दिल्ली।कहा जाता है कि दिल्ली दिल वालों की है। हालांकि यहां पैसे वालों की भी कोई कमी नहीं है। दिल्ली में कई दिग्गज कंपनियों के ऑफिस मौजूद हैं। इसके साथ ही कई अमीर शख्स भी यहीं रहते हैं। देश के प्रधानमंत्री से लेकर देश की दिग्गज विरोधी पार्टी का घर भी यहीं मौजूद है।
आज हम ऐसे शख्स के बारे में बात करने वाले हैं, जो दिल्ली के सबसे अमीर आदमी हैं। ये आंकड़े हमने Forbes की लिस्ट से लिए हैं।
कौन है दिल्ली का ‘ सबसे अमीर शख्स ’
ये आंकड़े हमने Forbes की उस लिस्ट से लिए है, जिसमें देश के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में बताया है।
एचसीएल (HCL) के फाउंडर शिव नाडार इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। वहीं ये दिल्ली के सबसे अमीर शख्स भी है। इनका बिजनेस का आज कई अलग-अलग सेक्टर में फैला हुआ है। अगर इनकी नेटवर्थ की बात करें तो ये 40.2 बिलियन है।
शिव नाडार के अलावा टेलीकॉम के लीडर सुनिल मित्तल भी यहीं रहते हैं। आइए जानते हैं कि सुनिल नाडर के पास कितनी संपत्ति है और उनकी सैलरी कितनी है।
कितनी शिव नाडार की सैलरी और संपत्ति?
शिव नाडार का जन्म 1945 तमिलनाडु में हुआ। वे आज दिग्गज प्राइवेट कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी के फाउंडर है। इनकी सालाना सैलरी ₹2,55,97,02,737.00 है। वहीं हर महीने उन्हें ₹21,33,08,561.42 मिलते हैं। इसके साथ ही वे एक दिन में ही वे ₹98,45,010.53 रुपये कमा लेते हैं।
कैसे हुई HCL की शुरुआत?
शिव नादार ने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक छोटे से गैराज से एचसीएल कंपनी की शुरुआत की थी। एचसीएल में उन्होंने सबसे पहले माइक्रोप्रोसेसर और कैलकुलेटर बनाने का काम शुरू किया। आज इस कंपनी का राजस्व 13.4 अरब डॉलर से ज्यादा है। एचसीएल को आज भारत की बड़ी आईटी कंपनियों में गिना जाता है।
13.4 अरब डॉलर से ज़्यादा के राजस्व के साथ, यह अब भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।