शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद इन डिफेंस स्टॉक में आया जबरदस्त उछाल, चेक करें लिस्ट
आज 13 मई मंगलवार के दिन शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल है। बीएसई सेंसेक्स लगभग 800 अंक लुढ़क चुका है। निफ्टी में भी गिरावट जारी है। इसमें लगभग 200 अंक की गिरावट है। इस बिकवाली के माहौल में भी कुछ डिफेंस स्टॉक (Defence Stocks) बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें लगभग 5 फीसदी से 8 फीसदी की बढ़त है। चलिए इनकी पूरी लिस्ट चेक करते हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज 13 मई का दिन शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में भारी बिकवाली हो रही है। अभी लिखते समय दोपहर 12.34 बजे बीएसई सेंसेक्स में 871 अंक की गिरावट है। ये अभी 81,558 पर ट्रेड कर रहा है।
इसके साथ ही दोपहर 12.05 बजे एनएसई निफ्टी 200 अंक लुढ़का हुआ है। ये 24,719 पर ट्रेड कर रहा है। शेयर बाजार में इस गिरावट के बावजूद डिफेंस स्टॉक्स कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि किन स्टॉक में खरीदारी का माहौल है।
इन डिफेंस स्टॉक में आई तेजी
Bharat Dynamics
भारत डायनामिक्स का शेयर डिफेंस स्टॉक में सबसे आगे चल रहा है। इसके शेयर में 7.61 फीसदी की बढ़ोतरी है। भारत डायनामिक्स के शेयर में दोपहर 12.08 बजे 119.40 रुपये की बढ़त है। दोपहर 12.09 बजे बीएसई सेंसेक्स में भारत डायनामिक्स 1688 रुपये प्रति शेयर चल रहा है।
एनएसई निफ्टी में इसके शेयर का दाम 1686 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। इसके शेयर में 7.40 फीसदी की बढ़ोतरी है।
Bharat Electronics
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में अभी 4.46 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई सेंसेक्स में इसके शेयर की कीमत 337.20 प्रति शेयर चल रहा है। इसमें आज 14.55 रुपये का उछाल आया है। एनएसई निफ्टी में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के एक शेयर की कीमत 337.40 रुपये चल रही है। इसके शेयर में 4.52 फीसदी की बढ़त है।
Zen Technologies
बीएसई सेंसेक्स में जेन टेक्नोलॉजी के एक शेयर की कीमत 1546 रुपये चल रही है। इसके शेयर में दोपहर 12.19 बजे 4.76 फीसदी की बढ़त है। ये स्टेज 1 कैटेगरी के शेयर है।
दोपहर 12.20 बजे एनएसई निफ्टी में जेन टेक्नोलॉजी के शेयर में 4.80 फीसदी का उछाल है। इसके एक शेयर की कीमत में 70.90 रुपये की बढ़त है। इसके एक शेयर का दाम 1547.60 रुपये चल रहा है।
BEML
Beml के शेयर में बीएसई सेंसेक्स पर 4.76 फीसदी की बढ़त है। इसके एक शेयर की कीमत 3355 रुपये चल रही है। एनएसई निफ्टी में BEML के शेयर 4.67 फीसदी की बढ़त आई है। इसके एक शेयर का दाम 3352 रुपये चल रहा है।
Hindustan Aeronautics
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर में 4.15 फीसदी की बढ़त है। इसके एक शेयर का दाम बीएसई सेंसेक्स में 4623.90 रुपये है। आज के दिन इसके शेयर में 180 रुपये की बढ़ोतरी आई है।
डिफेंस स्टॉक में क्यों आया उछाल
डिफेंस स्टॉक में आज के ही दिन सबसे ज्यादा बढ़त 7 फीसदी से भी ज्यादा है। लेकिन मार्केट डाउन होने के बाद भी इनमें ये उछाल क्यों है? इसका कारण है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि अब Made in India उपकरणों का समय आ गया है। इससे ये संदेश गया कि भारत सरकार का फोकस डिफेंस पर रहेगा। यही कारण है कि डिफेंस शेयरों में आज तेजी देखी गई।
चीन का डिफेंस शेयर लुढ़का
वहीं चीन शेयर बाजार में एक डिफेंस स्टॉक में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस स्टॉक का नाम Zhuzhou Hongda Electronics Corp Ltd है। इसके शेयर में 2.56 प्रति सीएनवाई की गिरावट आई है। इसके शेयर की कीमत अभी 37.32 सीएनवाई चल रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।