Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोट हो गए है खराब? जानिए कैसे बदल सकते है कटे-फटे नोट; क्या है इससे जुड़ा नियम

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 05:01 PM (IST)

    Damaged Notes Exchange मौजूदा समय में 102050100 और 500 रुपये के नोटों का इस्तेमाल किया जाता है। ये नोट एक खास तरह के कागज से बनाए जाते हैं। कागज से बनने होने के कारण इनके कटने या खराब होने का डर सबसे ज्यादा होता है। अगर आपके जेब पर पड़ा नोट खराब हो गया है तो इसे आसानी से बदला जा सकता है।

    Hero Image
    कैसे बदल सकते है कटे-फटे नोट, क्या कहता है आरबीआई का नियम

     बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट बढ़ने के बावजूद भी कई जगह पर आज भी नोटों से ही लेन-देन किया जाता है। हम रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अभी भी नोटों का ही इस्तेमाल करते हैं। ये नोट कागज द्वारा ही बनाए जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए इसके खराब होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। कटे-फटे या जले नोटों को किसी भी बैंक में बदला जा सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि उस बैंक में आपका खाता या अकाउंट हो। अगर 50 से 500 रुपये के बीच चेंज करने वाले नोटों की स्थिति ज्यादा खराब है, तो इसे बदलने पर आपको चार्ज या शुल्क देना पड़ेगा।

    कौन-से नोट बदले जा सकते हैं?

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार अगर नोट में ज्यादा खराबी नहीं है। नोट ठीक-ठाक हालात में है। तो इन्हें Soiled Note के अंतर्गत रखा जाता है। ये नोट किसी बैंक के पास जाकर आसानी से बदले जा सकते हैं। इसके लिए कोई चार्ज या शुल्क नहीं देना होगा।

    ऐसे नोट जिनकी स्थिति थोड़ी ज्यादा खराब है, उन्हें mutilated note कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे नोटों को बैंक जांच के बाद ही चेंज करता है। इनमें वे नोट आते हैं, जिनमें खराब होने के बाद भी महत्वपूर्ण जानकारी साफ तौर पर देखी जा सकती है।

    अगर नोटों की स्थिति काफी खराब है। वे बुरी तरह से जल गए है या फट गए हैं, तो उन्हें कोई भी बैंक बदलने से इनकार कर सकता है।

    कितने नोट का हो सकता है बदलाव?

    आरबीआई के नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक बार में 5000 रुपये की राशि तक ही नोट बदल सकता है। वहीं नोटों का अमाउंट 20 से ज्यादा नहीं होना चाहिए

    बैंक के मना करने पर क्या करें?

    आरबीआई का नियम कहता है कि कोई भी बैंक नोट को बदलने से माना नहीं कर सकता। अगर ऐसा कोई बैंक करता है तो आप आरबीआई को इस बारे में शिकायत कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:- रिसर्च रिपोर्ट ने सुलझाई गुथी, भारत-पाकिस्तान विवाद का शेयर बाजार पर कितना होगा असर?