DA Hike News: बढ़कर नहीं आएगी अक्टूबर की सैलरी, भले मोदी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता; आखिर कहां फंसा पेंच?
DA Hike News: केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जिससे ...और पढ़ें

महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, अब 63% हुआ।
HighLights
महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, अब 63% हुआ।
बढ़ी हुई सैलरी अक्टूबर में नहीं, नवंबर से मिलेगी।
जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर बाद में मिलेगा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। DA Hike News: केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाकर तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जो इस साल 1 जुलाई से लागू होगी। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़कर 63% हो गया। यानी बेसिक सैलरी का 63 फीसदी अब डीए के रूप में मिलेगा।
इस बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों के मन में एक सवाल है कि क्या अक्टूबर की सैलरी बढ़कर आएगी। अगर आप भी एक केंद्रीय कर्मचारी हैं और आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो आइए जानते हैं कि आखिर महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद क्या अक्टूबर की सैलरी बढ़कर आएगी या नहीं।
महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद क्या अक्टूबर की सैलरी बढ़कर आएगी?
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जो इस साल 1 जुलाई से लागू होगी। यानी केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से अब तक का एरियर भी मिलेगा। अब तक का मतलब अक्टूबर से। यानी अक्टूबर की सैलरी बढ़कर नहीं आएगी। क्योंकि आमतौर पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का 15 से 20 तारीख तक बन जाती है। इस संबंध में हमने ऑल इंडिया एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत पटेल से बात की। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने की सैलरी बढ़कर आएगी।
यह भी पढ़ें- 3 साल की उम्र में बिका घर, कॉलेज से हुए ड्रॉपआउट; कैसे प्रयागराज के लड़के ने खड़ी कर दी ₹30 हजार करोड़ की कंपनी
ऑल इंडिया एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मंजीत पटेल ने कहा- "सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर मिलेगा। अक्टूबर की सैलरी में पैसा बढ़कर नहीं आएगा। नवंबर महीने से सैलरी बढ़कर आएगी। आमतौर पर सैलरी 15 से 20 तारीख तक बन जाती है। इसलिए अब महंगाई भत्ते का लाभ अगले महीने की सैलरी से मिलेगा।"
4 महीने का एरियर आएगा
28 अक्टूबर को महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी का लाभ नवंबर महीने की सैलरी से मिलेगा। इसके साथ कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी मिलेगा। जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर एक साथ कर्मचारियों के खाते में नवंबर या फिर दिसंबर के महीने में आने की संभावना है। इसके साथ नवंबर से सैलरी बी बढ़कर आने लगेगी।
