Vedanta Iron & Steel Q2 Result: अनिल अग्रवाल की कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, हुआ 324 करोड़ रुपये का घाटा
Vedanta Iron & Steel Q2 Result: वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (VISL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के ...और पढ़ें

Q2 में वेदांता आयरन एंड स्टील का घाटा ₹324 करोड़।
HighLights
Q2 में वेदांता आयरन एंड स्टील का घाटा ₹324 करोड़।
पिछले साल के ₹477 करोड़ घाटे से हुई कमी।
रेवेन्यू 2% घटा, जबकि EBITDA में 56% की वृद्धि।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Vedanta Iron & Steel Q2 Result: अनिल अग्रवाल की वेदांता डिमर्जर के बाद बनी कंपनी वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (VISL) ने मंगलवार को अपने तिमाही नतीजे जारी किए। इसकी जानकारी कंपनी ने फाइलिंग के जरिए दी। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी के घाटे में कमी आई है।
फाइलिंग के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में वेदांता आयरन एंड स्टील ने ₹324 करोड़ का समेकित शुद्ध घाटा (consolidated net loss) रहा। वहीं, पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 477 करोड़ रुपये था। और चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का घाटा 203 करोड़ रुपये रहा।
कैसे रहे वेदांता आयरन एंड स्टील के तिमाही नतीजे
27 अक्टूबर को जारी वेदांता आयरन एंड स्टील के तिमाही नतीजों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल 2 फीसदी घटकर 2788 करोड़ रुपये रहा। वहीं, तिमाही आधार पर इसमें 23.87 फीसदी की गिरावट देखी गई। जून तिमाही में इसका रेवेन्यू 3662 करोड़ रुपये था।
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू साल दर साल 8 फीसदी बढ़कर 6450 करोड़ रुपये रहा। जबकि कंपनी का EBITDA साल दर साल 56 फीसदी बढ़कर 83 करोड़ रुपये रहा। वहीं, पहली छमाही में EBITDA साल दर साल 54 फीसदी बढ़कर 598 करोड़ रुपये रहा।
आयरन और स्टील का हिसाब-किताब कैसे रहा?
सितंबर तिमाही में आयरन ओर (लौह अयस्क) सेगमेंट का रेवेन्यू ₹638 करोड़ रहा, जबकि जून तिमाही में यह ₹1,190 करोड़ था। इस सेगमेंट का EBITDA पिछली तिमाही के ₹179 करोड़ से घटकर ₹10 करोड़ रह गया।
स्टील सेगमेंट का रेवेन्यू ₹2,488 करोड़ दर्ज किया गया, जो पिछली तिमाही के ₹2,839 करोड़ से कम है। इसी अवधि में, इस सेगमेंट का EBITDA ₹336 करोड़ से गिरकर ₹73 करोड़ पर आ गया।
वेदांता आयरन एंड स्टील ने इस साल की शुरुआत में अपनी मूल कंपनी वेदांता से रणनीतिक रूप से अलग (डीमर्जर) होने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब यह एक स्वतंत्र समूह के रूप में काम करती है।
यह भी पढ़ें- 'खरीदो, 38% की तेजी बाकी' JP Associates की JP Power खरीदने वाली अदाणी पावर पर ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टार्गेट
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
