सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike News: बुधवार को होगी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा, दीपावली से पहले बढ़कर आएगी सैलरी?

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:49 PM (IST)

DA Hike News: लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को कैबिनेट ...और पढ़ें

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।DA Hike News: लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस समय महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। दीपावली का त्योहार आने वाला है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान नहीं किया है। केरलम और हिमाचल की राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार कब खत्म होगा।

बुधवार को हो सकता है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हो सकती है। अगर बैठक हुई तो संभव है कि इसमें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान हो सकता है। कैबिनेट बैठक आमतौर पर बुधवार को होती है।

केंद्र सकार साप्ताहिक कैबिनेट बैठकों के बाद अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कई बड़ी घोषणाएं करती है। चूंकि DA (महंगाई भत्ता) और DR (महंगाई राहत) का असर एक करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर पड़ता है, इसलिए सरकार अक्सर कैबिनेट बैठक के बाद ही इनमें बढ़ोतरी की घोषणा करती है। इसलिए, इस बात की संभावना है कि सरकार अगली कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा कर सकती है, जो 28 अक्टूबर को हो सकती है। हालांकि, जरूरी नहीं की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कैबिनेट मीटिंग में ही हो। फाइनेंस मिनिस्ट्री का डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर भी इसकी घोषणा कर सकता है।

जुलाई से लागू होगा भत्ता

महंगाई भत्ते मे बढ़ोतरी की घोषणा होती है तो कर्मचारियों को जुलाई से इसका लाभ मिलेगा। भले ही इसकी घोषणा अक्टूबर में हो रही है। लेकिन लाभ नियमों के अनुसार ही दिया जाएगा।

ऑल इंडिया न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) के प्रेसिडेंट मनजीत सिंह पटेल ने कहा- "नया DA रेट जुलाई-दिसंबर 2026 के समय के लिए लागू होगा। अगर सरकार इस महीने इसकी घोषणा करती है, तो कर्मचारियों को नवंबर के आखिर में सैलरी के साथ जुलाई-अक्टूबर का एरियर भी मिलेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि सैलरी एक महीने की 15 तारीख से अगले महीने की 15 तारीख तक कैलकुलेट की जाती है।"

कितना हो सकता है इजाफा

इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 से 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। जुलाई 2025-जून 2026 की औसत रिटेल महंगाई को ध्यान में रखकर डीए में इजाफा किया जाएगा। औसत महंगाई को DA कैलकुलेशन फॉर्मूले पर लागू करने पर, अनुमानित DA बढ़ोतरी 3 से लेकर 4 प्रतिशत तक हो सकती है। अगर इसमें 3 फीसदी का इजाफा होता है तो यह 63 फीसदी हो जाएगा। वहीं, 4 फीसदी बढ़ने पर यह 64 फीसदी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Jio IPO Allotment Date: कब होगा जियो आईपीओ का अलॉटमेंट, कैसे कर सकते हैं चेक आईपीओ मिला या नहीं; जानें प्रोसेस