सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike 2026: 3% डीए बढ़ोतरी का इंतजार खत्म! कल महंगाई भत्ते का एलान कर सकती है सरकार? कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

Published: Tue, 20 Oct 2026 04:22 PM (IST)

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। माना ...और पढ़ें

डीए बढ़ोतरी 2026: कैबिनेट बैठक में 3% डीए वृद्धि का हो सकता है ऐलान, बढ़ेगी सैलरी

डीए बढ़ोतरी 2026: कैबिनेट बैठक में 3% डीए वृद्धि का हो सकता है ऐलान, बढ़ेगी सैलरी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| फेस्टिव सीजन में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी खबर है। एक जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA DR Hike 2026) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों कर्माचरियों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। ऐसे में उनकी नजर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक पर टिकी हैं। जानकारों का मानना है कि इस बार डीए की घोषणा में पहले ही काफी देरी हो चुकी है, ऐसे में सरकार कल होने वाली बैठक में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है।

कर्मचारी संगठनों का क्या कहना है?

ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉइज फेडरेशन के राष्टीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल (AINPS Manjeet Patel) ने बताया कि, इस बार डीए के ऐलान में काफी देर हो चुकी है, इसलिए पूरी उम्मीद है कि आगामी बुधवार की कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग सकती है।

वहीं, ऑल इंडिया डिफेंस इंप्लॉइज फेडरेशन के सचिव सी श्रीकुमार का भी कहना है कि बुधवार की बैठक के बाद डीए बढ़ोतरी का आधिकारिक एलान अब तय नजर आ रहा है।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का गुस्सा और चिंता लगातार बढ़ रही थी। यही वजह है कि कंफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इम्पलॉइज एंड वर्कर्स ने 16 अक्टूबर को कार्यस्थलों पर लंच-आवर के दौरान जोरदार प्रदर्शन भी किया था।

इस संबंध में कैबिनेट सचिव को लिखे गए पत्र में तुरंत 1 जुलाई से डीए-डीआर और बोनस (DA DR and Bonus 2026) की घोषणा करने की मांग की गई थी। हालांकि, सरकार ने पिछले दिनों रेलवे कर्मचारियों के लिए पीएलबी (परफॉर्मेंस-लिंक्ड बोनस) और नॉन-पीएलबी बोनस का एलान तो कर दिया था, लेकिन डीए पर फैसला टल गया था।

यह भी पढ़ें- DA Hike 2026: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, अक्टूबर की सैलरी के साथ आएगा बढ़ा डीए; आदेश 1 जनवरी से लागू

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता?

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 60% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। नियमों के मुताबिक, डीए की गणना पिछले 12 महीनों के औसत खुदरा महंगाई (Retail Inflation) आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

इस बार के औसत आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि डीए में 3% की बढ़ोतरी (DA Hike 2026) की जा सकती है, जिससे यह बढ़कर 60% से सीधे 63 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। हालांकि, अंतिम मुहर सरकार के आधिकारिक ऐलान के बाद ही लगेगी।

तो सैलरी में कितनी हो जाएगी बढ़ोतरी?

महंगाई भत्ते में जरा सी भी बढ़ोतरी कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में बड़ा इजाफा करती है। उदाहरण के लिए, यदि वर्तमान में 60% डीए के हिसाब से लेवल-7 के किसी कर्मचारी की मूल वेतन (44,900 रुपए) पर ग्रॉस सैलरी 71,840 रुपए बन रही है, तो डीए 3% बढ़कर 63% होने पर यह बढ़कर 73,187 रुपए हो जाएगी।

यानी सीधे तौर पर प्रति महीने 1,347 रुपए तक का फायदा देखने को मिल सकता है। अब सभी की नजरें कल की बैठक पर हैं कि सरकार कर्मचारियों की झोली में कब और कितना डीए डालती है।

यह भी पढ़ें- ESIC ने बढ़ाई अंतिम संस्कार सहायता राशि, अब निजी कर्मचारियों के परिवार को मिलेंगे 20 हजार रुपये