सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio IPO Allotment Date: कब होगा जियो आईपीओ का अलॉटमेंट, कैसे कर सकते हैं चेक आईपीओ मिला या नहीं; जानें प्रोसेस

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:28 AM (GMT+05:30)

Jio IPO Allotment Date: जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को होने की संभावना है, जिसकी लिस्टिंग 28 अक्टूबर ...और पढ़ें

जियो आईपीओ का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को संभावित है।

जियो आईपीओ का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को संभावित है।

HighLights

  1. जियो आईपीओ का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को संभावित है।

  2. एनएसई वेबसाइट पर पैन नंबर से स्टेटस चेक करें।

  3. यह भारत का सबसे बड़ा और रिकॉर्डतोड़ आईपीओ है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Jio IPO Allotment Date: जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और यह 23 अक्टूबर को 22.19 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसे 197525934 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 4382615568 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

30213 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को 1 करोड़ से अधिक बोलियां मिली है, जो दुनिया में अब तक किसी भी आईपीओ को मिली बोलियों में सबसे ज्यादा है। एक करोड़ के आंकड़े को अब तक कोई क्रॉस नहीं कर पाया था। लेकिन जियो IPO को 1.38 करोड़ (13.8 मिलियन) से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिसने सिंगल पब्लिक ऑफरिंग के लिए अब तक दर्ज की गई सबसे अधिक निवेशक आवेदनों का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

अगर आपने भी इस आईपीओ के लिए आवेदन किया है तो यह जानना जरूरी है कि आखिर इसका अलॉटमेंट कब होगा और आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपको आईपीओ अलॉट हुआ कि नहीं। आइए जानते हैं।

JIO IPO का अलॉटमेंट कब होगा?

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 70.55 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 14 गुना, रिटेल इन्वेस्टर्स सेगमेंट में 2.72 गुना, कर्मचारियों के लिए आरक्षित कोटे में 2.93 गुना और शेयरधारकों के लिए आरक्षित हिस्से में 7.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को सकता है। और स्टॉक एक्सचेंजों पर इसकी लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होगी। अगर आपने भी आवेदन किया है तो आपको भी इसका अलॉटमेंट मिल सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप इसका आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक कर सकते हैं कि JIO IPO का अलॉटमेंट मिला कि नहीं?

जियो आईपीओ का अलॉटमेंट 28 अक्टूबर को होना होना है। इस दिन आप बड़ी ही आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपको आईपीओ मिला कि नहीं। हमने नीचे स्टेप बताएं हैं।

  • सबसे पहले NSE के अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं। आप सीधे इस लिंक https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids पर क्लिक करके जा सकते हैं।
  • इसके बाद आपको Equity & SME IPO bid details को सिलेक्ट करना होगा।
  • अब आपको आईपीओ चुनना होगा जिसके लिए आपने अप्लाई किया है जैसे जियो प्लेटफॉर्म्स (JPL)
  • इसके बाद आपको अपना पैन नंबर डालना होगा।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: दीपावली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त; आधिकारिक तारीख घोषित

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)