सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JIO IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ से अधिक बोली पाने वाला दुनिया का पहला इश्यू, वारी एनर्जी को छोड़ा पीछे

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:20 PM (IST)

JIO IPO News: जियो आईपीओ ने 1 करोड़ से अधिक बोलियां प्राप्त कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जो दुनिया का ...और पढ़ें

जियो आईपीओ को मिलीं 1 करोड़ से अधिक बोलियां।

जियो आईपीओ को मिलीं 1 करोड़ से अधिक बोलियां।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। JIO IPO News: मुकेश अंबानी के जियो आईपीओ ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। यह दुनिया का पहला ऐसा आईपीओ बन गया है जिसे एक करोड़ से अधिक बोलियां मिल चुकी हैं। इसकी संख्या और भी बढ़ सकती है। क्योंकि जियो का आईपीओ शाम 7 बजे बंद होगा। 1 करोड़ एप्लीकेशन पाकर जियो ने वारी एनर्जी के नाम दर्ज 97 लाख बोलियों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

JIO IPO और वारी एनर्जी के बाद जिन भारतीय आईपीओ को सबसे ज्यादा बोलियां मिली हैं, उनमें बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड शामिल है। इन्हें 90-90 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे।

अब तक मिली इतनी बोलियां

23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट तक, जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO में पेश किए गए 19.75 करोड़ शेयरों के लिए 12.25 गुना बोलियां मिल चुकी हैं। शाम 7 बजे के बाद फाइनल डेटा आने के बाद इसमें और भी इजाफा हो सकता है। 

इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की मांग सबसे आगे रही, जिनका हिस्सा 31.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस कैटेगरी के लिए आरक्षित 4.9 करोड़ शेयरों के मुकाबले उन्होंने 142.64 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं।

Jio IPO को दोपहर 3:15 बजे तक कितनी बोलियां मिलीं
निवेशक श्रेणी पेश किए गए शेयर बोली लगाए गए शेयर सब्सक्रिप्शन
योग्य संस्थागत खरीदार (QIBs) 4,90,07,827 1,55,24,25,036 31.68x
गैर-संस्थागत निवेशक (NIIs) 3,64,44,569 48,68,32,356 13.36x
खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (RIIs) 8,50,37,327 20,86,61,136 2.45x
शेयरधारक आरक्षण 2,23,41,376 15,81,51,852 7.08x
कुल 19,75,25,934 2,41,90,05,840 12.25x

जियो IPO का सब्सक्रिप्शन 23 अक्टूबर को खत्म होगा, और 28 अक्टूबर को लिस्टिंग होने की उम्मीद है।

मूडीज रेटिंग्स ने कहा कि इस लिस्टिंग से पारदर्शिता में सुधार होगा और रिलायंस के डिजिटल कारोबार का अधिक स्पष्ट बाजार मूल्यांकन मिल सकेगा। शेयर बिक्री के बाद भी यह कारोबार इस समूह (रिलायंस ग्रुप) के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- भारत को मिली बड़ी कामयाबी! ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में खोजा प्राकृतिक गैस का भंडार

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)