सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JIO IPO News: दो दिन में 5.5 गुना सब्सक्राइब हुआ जियो आईपीओ, GMP ने दिया लिस्टिंग पर इतना मुनाफा होने का संकेत!

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:05 PM (IST)

JIO IPO News: रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ दूसरे दिन 5.5 गुना सब्सक्राइब हो चुका है, जिसे कुल 3.73 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं।

जियो आईपीओ 5.5 गुना सब्सक्राइब, 3.73 लाख करोड़ की बोलियां।

जियो आईपीओ 5.5 गुना सब्सक्राइब, 3.73 लाख करोड़ की बोलियां।

HighLights

  1. जियो आईपीओ 5.5 गुना सब्सक्राइब, 3.73 लाख करोड़ की बोलियां।

  2. जीएमपी 243 रुपये, लिस्टिंग पर मजबूत मुनाफे का संकेत।

  3. भारत का सबसे तेजी से सब्सक्राइब होने वाला मेगा पब्लिक इश्यू।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। JIO IPO News: रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ दूसरे दिन के बाद अब तक कुल 5.5 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। 30,200 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को कुल मिलाकर लगभग 3.73 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं। यानी निवेशकों की ओर से 19.75 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 110 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई गई।

जियो आईपीओ को मिल रही ताबड़तोड़ बोलियों के बीच इसका जीएमपी भी उछाल मार रहा है। हालांकि, बीते कल के मुकाबले में इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई। आज यानी रात 9 बजकर 25 मिनट पर जियो का जीएमपी 243 (21.72%) पर है। यानी यह इस बात का संकेत दे रहा है कि जियो का आईपीओ अपने अपर प्राइस बैंड से 243 रुपये की अधिक की कीमत पर लिस्ट हो सकता है।

किस कैटेगरी में कितनी बोलियां मिली

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए आरक्षित हिस्से को 13.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इसमें 4.9 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 65.14 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आईं।

वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की ओर से भी मांग मजबूत रही। यह हिस्सा 5.97 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल इन्वेस्टर्स सेगमेंट को 1.54 गुना सब्सक्राइब किया गया, जिसमें 8.5 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 13.09 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

कर्मचारियों और शेयरधारकों के लिए आरक्षित हिस्से को क्रमशः 2.1 गुना और 4.04 गुना सब्सक्राइब किया गया।

212 एंकर निवेशकों को आवंटित किए गए 8,109.85 करोड़ रुपये के शेयर

जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर 212 एंकर निवेशकों को 8,109.85 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए हैं। इस ऑफर के लिए संस्थागत निवेशकों की मांग 2.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो एंकर बुक में उपलब्ध शेयरों की कुल कीमत से 30 गुना से भी अधिक है।

23 अक्टूबर को बंद होगा आईपीओ

21 अक्टूबर को खुलने वाला Jio IPO का सब्सक्रिप्शन 23 अक्टूबर को खत्म होगा, और 28 अक्टूबर को इसकी लिस्टिंग होने की उम्मीद है।

बुधवार को, IPO के पहले ही दिन, Jio Platforms Ltd का IPO 100 मिनट के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इसके साथ ही, यह भारत में सबसे तेजी से सब्सक्राइब होने वाला मेगा पब्लिक इश्यू बन गया है।

यह भी पढ़ें- IDBI Bank में सरकार और LIC बनेंगे पब्लिक इन्वेस्टर, सचिव ने दिया बड़ा अपडेट; भारत में जन्मा विदेशी अरबपति नया मालिक

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)