सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio IPO में पैसा लगाएं या लिस्टिंग का करें इंतजार? ₹30,213 करोड़ के मेगा इश्यू पर ब्रोकरेज फर्म ने दी सलाह

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:06 AM (IST)

Jio IPO: रिलायंस जियो का ₹30,213 करोड़ का आईपीओ 21-23 अक्टूबर तक खुला है, जिसका प्राइस बैंड ₹1,065-₹1,119 है। ब्रोकरेज ...और पढ़ें

₹30,213 करोड़ के मेगा इश्यू पर ब्रोकरेज फर्म ने दी जरूरी सलाह

₹30,213 करोड़ के मेगा इश्यू पर ब्रोकरेज फर्म ने दी जरूरी सलाह

HighLights

  1. रिलायंस जियो का ₹30,213 करोड़ का आईपीओ खुला।

  2. ब्रोकरेज फर्म ने निवेश की सलाह दी, GMP ₹273।

  3. लिस्टिंग गेन या लंबी अवधि के लिए करें विचार।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े IPO में निवेश का मौका आ गया है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio IPO) प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ का IPO 21 अक्टूबर यानी आज से लेकर 23 अक्टूबर 2026 तक खुला रहेगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 तय किया है। एक लॉट में 12 शेयर हैं, यानी ऊपरी प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹13,428 लगाने होंगे। शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को होने की उम्मीद है, जबकि BSE और NSE पर लिस्टिंग 28 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

अब सबसे बड़ा सवाल है कि निवेशकों को IPO में अभी बोली लगानी चाहिए या शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद खरीदारी का इंतजार करना चाहिए?

IPO की खास बातें

एक्सपर्ट की राय और ग्रे मार्केट प्रीमियम क्या संकेत दे रहा है? जियो IPO को लेकर बाजार में उत्साह है। लेटेस्ट GMP की बात करें तो ग्रे मार्केट प्रीमियम (jio ipo gmp today) करीब ₹273 तक पहुंचा है। ₹1,119 के ऊपरी प्राइस बैंड में इसे जोड़ें तो संभावित लिस्टिंग कीमत ₹1,364–₹1,366 बनती है। यह इश्यू प्राइस से करीब 22% की संभावित बढ़त का संकेत है, लेकिन GMP अनौपचारिक बाजार का आंकड़ा है और इसकी गारंटी नहीं होती।

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट (Motilal Oswal Wealth Management) ने जियो की बाजार में मजबूत स्थिति, कमाई बढ़ने की संभावनाओं, ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी और AI कारोबार के अवसरों को देखते हुए IPO में निवेश की सलाह दी है। हालांकि, निवेश से पहले कंपनी की वैल्यूएशन, टैरिफ बढ़ाने की क्षमता और डिजिटल सेवाओं से कमाई बढ़ाने की रफ्तार को समझना जरूरी है। जो निवेशक केवल लिस्टिंग गेन चाहते हैं, उन्हें जोखिम ध्यान में रखना चाहिए। वहीं लंबी अवधि के निवेशक कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव सहने की अपनी क्षमता देखकर फैसला लें। केवल GMP देखकर निवेश न करें।

यह भी पढ़ें: JIO यूजर्स को हर GB के लिए नहीं देना होगा ज्यादा पैसा? आकाश अंबानी ने बताया कमाई बढ़ाने का नया प्लान