सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस कंपनी को अपने Logo से 'बुजुर्ग' को हटाना पड़ा भारी, हुआ ₹873 करोड़ का नुकसान, पर कैसे?

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 06:50 AM (IST)

    अमेरिकी रेस्तरां चेन Cracker Barrel ने लोगो बदलकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। नए डिजाइन से नाराज़ निवेशकों और ग्राहकों की वजह से कंपनी को 873 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। सीईओ जूली फेल्स मसिनो की भारी-भरकम सैलरी भी चर्चा का विषय बनी। जानिए पूरा मामला और क्यों लोगो बदलाव इतना महंगा साबित हुआ।

    Hero Image
    कंपनी को अपने लोगो से बुजुर्ग शख्स की तस्वीर हटाना भारी पड़ा, जो सालों से उसकी पहचान थी।

    नई दिल्ली| अगर हम आपसे पूछें कि क्या सिर्फ एक लोगो बदलने से किसी कंपनी को करोड़ों-अरबों का नुकसान हो सकता है? तो शायद आप सोच विचार में पड़ जाएं और कहें नहीं। लेकिन हम आपसे कहें कि ऐसा हुआ है, और कंपनी को 100-200 नहीं बल्कि 873 करोड़ रुपए का तगड़ा नुकसान हुआ है। जी हां, अमेरिका की मशहूर रेस्तरां चेन क्रैकर बैरेल (Cracker Barrel) इसका ताजा उदाहरण है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    56 साल पुरानी कंपनी ने हाल ही में अपने लोगो से उस बुजुर्ग शख्स की तस्वीर हटा दी, जो बरसों से इसकी पहचान माना जाता था। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और शेयर बाज़ार में कंपनी को करीब 873 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।

    लोगों का गुस्सा सीधा कंपनी की सीईओ जूली फेल्स मसिनों (Julie Felss Masino) पर फूटा। नवंबर 2023 में पद संभालने वाली मसिनो अब इस विवाद की सीधी जिम्मेदार मानी जा रही हैं। उनके भारी-भरकम वेतन पैकेज पर भी सवाल उठने लगे हैं। 

    नई CEO की सैलरी पर उठे सवाल

    अमेरिकी सरकारी फाइलिंग्स के मुताबिक, साल 2024 में मसिनो की कुल कमाई करीब 6.6 मिलियन डॉलर (यानी 57.82 करोड़ रुपए से ज्यादा) रही। इनमें से उनकी सैलरी करीब 9,70,000 डॉलर थी, जबकि स्टॉक अवॉर्ड्स 40 लाख डॉलर से अधिक रहे।

    यह भी पढ़ें- UPS vs NPS: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! यूपीएस से एनपीएस में स्विच करने का बड़ा मौका, लेकिन कब तक? जानें

    दरअसल, उनकी बेसिक सैलरी ही करीब 1 मिलियन डॉलर तय की गई है, और इसके साथ 125% तक बोनस व इक्विटी ग्रांट्स भी मिलते हैं। इस तरह उनकी कमाई कंपनी के बाकी कर्मचारियों की औसत कमाई से 360 गुना ज्यादा है। यही कारण है कि लोगो विवाद के साथ-साथ उनके वेतन को लेकर भी आम लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।

    मसिनो का करियर भी काफी दिलचस्प रहा है। वह पहले टाको बेल (Taco Bell) की इंटरनेशनल और नॉर्थ अमेरिका हेड रह चुकी हैं। इसके अलावा वह फिशर प्राइस, स्प्रिंकल्स कपकेक्स और गोडिवा जैसी बड़ी कंपनियों में भी अहम पदों पर काम कर चुकी हैं।

    हालांकि अब उनकी सबसे बड़ी चुनौती अपने नए फैसलों पर उठ रहे सवालों का सामना करना और कंपनी की साख वापस पाना है। क्योंकि ब्रांड की पुरानी पहचान से छेड़छाड़ करना ग्राहकों को बिल्कुल रास नहीं आया है।

    यह भी पढ़ें- Life Insurance vs Term Insurance: पॉलिसी लेने जा रहे हैं तो पहले समझ लें दोनों में अंतर, जानें क्या है सही?

    अमेरिका के 45 से ज्यादा राज्यों में कारोबार

    बता दें कि क्रैकर बैरल (Cracker Barrel) एक अमेरिकी रेस्तरां और गिफ्ट शॉप की चेन है, जो दक्षिणी स्टाइल में खाना और सामान बेचती है। यहां बिस्किट, कंट्री हैम, ग्रिट्स जैसे देसी खाने मिलते हैं, साथ ही पुराने जमाने के खिलौने, कैंडी और सजावटी सामान भी।

    इसकी शुरुआत 1969 में डैन इविन्स ने टेनेसी के लेबनान में की थी, यानी ये कंपनी 56 साल पुरानी है। पहले इसका मकसद हाईवे पर यात्रियों को लुभाना था। अब इसके 45 से ज्यादा राज्यों में 660 से अधिक स्टोर हैं। 

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें