एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद भी Tata Group की ब्रांड वैल्यू में इजाफा, अंबानी-अडाणी टॉप 3 से गायब; देखें लिस्ट
Tata Group भारत का ऐसा ब्रांड है जिसकी ब्रांड वैल्यू 30 बिलियन डॉलर के ऊपर जा चुकी है। ऐसा करने वाला यह भारत का पहला ब्रांड बना है। भारत की टॉप 100 कंपनियों की संयुक्त ब्रांड वैल्यू 230 बिलियन डॉलर के पार जा चुकी है।

नई दिल्ली। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई थी। इसमें सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भी Tata Group ब्रांड वैल्यू के मामले में नंबर वन पर है। टाटा ग्रुप की ब्रांड वैल्यू में 10 फीसदी की ग्रोथ भी देखी गई है। टाटा ग्रुप इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिन्यूबल एनर्जी जैसे सेक्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रखी है। टॉप 3 में न अडाणी ग्रुप है और न ही अंबानी का रिलायंस ग्रुप।
ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की टॉप 100 कंपनियों का संयुक्त ब्रांड वैल्यू 236.5 बिलियन डॉलर तक पहुँच गई है। यह रैंकिंग टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, इन्फ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख भारतीय ब्रांडों के ग्रोथ को दर्शा रही है।
2025 में भारत के टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल ब्रांड
ब्रांड का नाम | ब्रांड वैल्यू |
टाटा ग्रुप | 31.6 बिलियन डॉलर |
इन्फोसिस | 16.3 बिलियन डॉलर |
HDFC ग्रुप | 14.2 बिलियन डॉलर |
LIC ग्रुप | 13.6 बिलियन डॉलर |
रिलायंस ग्रुप | 9.8 बिलियन डॉलर |
SBI ग्रुप | 9.6 बिलियन डॉलर |
HCL टेक ग्रुप | 8.9 बिलियन डॉलर |
एयरटेल | 7.7 बिलियन डॉलर |
L&T ग्रुप | 7.4 बिलियन डॉलर |
महिंद्रा ग्रुप | 7.2 बिलियन डॉलर |
टॉप 10 की इस लिस्ट में अडाणी ग्रुप को जगह नहीं मिली है। अंबानी की रिलायंस ग्रुप 5वें नंबर पर है। हमें खबरें सुनने को मिलती है कि नंबर वन पर अडाणी और अंबानी हैं लेकिन समूह के ब्रांड वैल्यू की लिस्ट में अडाणी समूह टॉप 10 से भी गायब है।
ऐसा करने वाला पहला इंडियन ब्रांड बना टाटा ग्रुप
टाटा समूह 30 बिलियन डॉलर से ज्यादा की ब्रांड वैल्यू वाला पहला भारतीय ब्रांड बन गया है। इसकी ब्रांड वैल्यू 10% बढ़कर 31.6 बिलियन डॉलर हो गई है। टाटा ग्रुप ऐसा पहला भारतीय समूह है जिसने 30 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार किया है। इससे पहले ऐसा किसी भारतीय ब्रांड ने इस आंकड़े को नहीं पार किया। भारत के टॉप 100 ब्रांडों की ग्रुप ब्रांड वैल्यू 236.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।
प्लेन क्रैश के बाद भी ब्रांड वैल्यू में इजाफा
12 जून को टाटा समूह की नेतृत्व वाली कंपनी एयर इंडिया का प्लेन अहमदाबाद में क्रैश हो गया था। इसका असर टाटा ग्रुप की ब्रांड वैल्यू पर नहीं पड़ा। इसने नंबर वन का ताज बरकरार रखा। टाटा ग्रुप पर लोगों का विश्वास अभी भी बना हुआ है। टाटा ग्रुप आज सूई बनाने के बिजनेस से लेकर एविएशन सेक्टर तक में फैला है। टाटा ग्रुप की ब्रांड वैल्यू 10 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।