सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन चार शहरों में बनते हैं सिक्के, ऐसे होती है इनकी पहचान; आपको भी नहीं होगा पता?

Published: Tue, 22 Jul 2025 06:13 PM (IST)

Coin Mint Cities भारत में 4 जगहों पर सिक्के बनाए जाते हैं। हर जगह की एक पहचान भी होती है ...और पढ़ें

इन चार शहरों में बनते हैं सिक्के, ऐसे होती है इनकी पहचान
इन चार शहरों में बनते हैं सिक्के, ऐसे होती है इनकी पहचान

नई दिल्ली। आज के समय में बहुत कम लोग ही कैश यानी नकदी लेकर चलते है। अधिकतर लोग UPI के जरिए ही पेमेंट करते हैं। आज के इस डिजिटल जमाने में नोट और सिक्कों का चलन बहुत कम हो गया। लेकिन फिर भी इनकी महत्ता कम नहीं हुई है। सिक्कों और नोट का आज भी बोल बाला है। बिना फिजिकल करेंसी के चीजों का आदान-प्रदान तो हो जा रहा है लेकिन जरूरत पड़ने पर फिजिकल करेंसी का ही इस्तेमाल किया जाता है। भारत में फिजिकल करेंसी में नोट और सिक्के शामिल हैं। सिक्कों का उत्पादन भारत सरकार करती है तो नोट भारतीय रिजर्व बैंक बनाती है। भारत में सिक्कों का उत्पादन 4 जगहों (Coin Mint Cities) पर किया जाता है। आइए जानते हैं कहां-कहां?

भारत में कहां-कहां बनते हैं सिक्के?

भारत में सिक्कों चार शहरों में बनाए जाते हैं। सभी प्रकार के सिक्कों का निर्माण सिक्योरिटीज प्रिंटिंग एंड मिटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के टकसालों में बनाया जाता है।

मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, और नोएडा में सिक्के बनते हैं। इन चारों टकसालों में बनने वाले सिक्कों में अलग-अलग छाप होती है। कौन सा सिक्का कहां बना है इसकी पहचान बड़ी ही आसानी से की जा सकती है।

कैसे पता लगाएं कौन सा सिक्का कहां बना?

मुंबई की टकसाल में बने सिक्कों पर हीरे का निशान होता है। अगर किसी सिक्के में हीरे का निशान है तो समझ लीजिए कि यह मुंबई में बना हुआ है। इस टकसाल के पुराने सिक्कों पर "B", "M" या "U" का चिह्न भी हो सकता है।

हैदराबाद टकसाल में बने सिक्कों पर तारे का निशान होता है। अगर किसी सिक्के में स्टार का निशान है तो समझिए कि वह हैदराबाद में बना है। पुराने सिक्कों में हीरे में एक बिंदु या एक विभाजित हीरा हो सकता है।

नोएडा टकसाल में बने सिक्कों पर ठोस बिंदु का निशान होता है। अगर किसी सिक्के में बिंदु का निशान है तो समझिए कि वह नोएडा में बना है।

कोलकाता टकसाल में बने सिक्कों पर कोई निशान नहीं होता।