सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Salary Hike: भारत में इन कंपनियों ने लिया अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का फैसला, जानिए कितना होगा फायदा

    By Pawan JayaswalEdited By:
    Updated: Thu, 16 Apr 2020 07:34 AM (IST)

    Salary Hike Capgemini ने अपने 70 फीसद भारतीय स्टाफ यानी करीब 84000 कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि की है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Salary Hike: भारत में इन कंपनियों ने लिया अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का फैसला, जानिए कितना होगा फायदा

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के इस समय में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने से अर्थव्यवस्था पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की है। वहीं, कई कंपनियों ने अपने यहां छंटनी शुरू कर दी है, जिससे बहुत से कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ऐसे में अगर कोई कंपनी अपने कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी कर दे, तो यह बात किसी आश्चर्य से कम नहीं होगी। आज हम आपको ऐसी ही कुछ कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के इस समय में अपने कर्मचारियों की सैलरी को काफी बढ़ा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे पहले बात करतें हैं फ्रांस की आईटी सर्विसेज कंपनी केपजेमिनी की। कंपनी ने इस कठिन समय में अपने कर्मचारियों के वेलफेयर के लिए कई कदम उठाए हैं। इस कंपनी के 2 लाख से अधिक कर्मचारियों में से 1.2 लाख भारत में हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने 70 फीसद भारतीय स्टाफ यानी करीब 84,000 कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि की है। यह बढ़ी हुई सैलरी का नियम एक अप्रैल से लागू हो गया है। कंपनी के अन्य कर्मचारियों को भी इन्क्रीमेंट दिया जाएगा, जो जुलाई से प्रभावी होगा। कंपनी अपने उन कर्मचारियों को नकद भत्ते के रूप में 10,000 रुपये प्रदान कर रही है, जो बिना पीजी आवास के रह रहे हैं। साथ ही कंपनी नए कर्मचारियों की भर्ती भी कर रही है।

    इससे पहले आइटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी कॉग्निजेंट ने भी अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की घोषणा की थी। कोरोना वायरस के संकट के बीच कॉग्निजेंट ने कहा है कि वह अपने एसोसिएट और उससे निचले स्तर के कर्मचारियों को अप्रैल महीने में बेसिक सैलरी के आधार पर 25 फीसद ज्यादा वेतन देगी। आईटी कंपनी के इस निर्णय से भारत में कंपनी के एक लाख 30 हजार कर्मचारियों को लाभ होगा। कंपनी के सीईओ ब्रायन हंफ्रीज ने कहा है कि उनके कर्मचारी इस संकट के समय में भी पूरी लगन के साथ काम कर रहे हैं।

    इसके अलवा डिजिटल पेमेंट स्टार्टअप भारत पे ने भी अपने कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी देने का फैसला लिया है। भारत पे ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में 20 फीसद की बढ़ोत्तरी की है। भारत पे के सीईओ ने बिजनेस इनसाइडर को एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने हाल ही में कर्मचारियों को अप्रेजल दिया है, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को 20 फीसद हाइक दी है।

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें